करोड़ों की नौकरी दे रही NVIDIA, कुछ पदों पर ₹4.67 करोड़ तक पहुंची सैलरी; विदेशी टैलेंट के लिए बढ़ी H-1B हायरिंग

AI चिप बनाने वाली यह कंपनी न सिर्फ तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है, बल्कि दुनिया भर से बेहतरीन टैलेंट को आकर्षित करने के लिए भी बड़ा निवेश कर रही है. ऐसे समय में जब कई बड़ी टेक कंपनियां विदेशी कर्मचारियों की भर्ती कम कर रही हैं, NVIDIA ने इसके उलट अपनी H-1B वीजा भर्ती बढ़ा दी है.

Nvidia Image Credit: Getty Images

NVIDIA Salary: AI की दुनिया में NVIDIA इस समय सबसे चर्चित कंपनियों में से एक है. AI चिप बनाने वाली यह कंपनी न सिर्फ तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है, बल्कि दुनिया भर से बेहतरीन टैलेंट को आकर्षित करने के लिए भी बड़ा निवेश कर रही है. ऐसे समय में जब कई बड़ी टेक कंपनियां विदेशी कर्मचारियों की भर्ती कम कर रही हैं, NVIDIA ने इसके उलट अपनी H-1B वीजा भर्ती बढ़ा दी है.

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में पहले की तुलना में ज्यादा विदेशी पेशेवरों को नौकरी देने की मंजूरी हासिल की है. इन दस्तावेजों ने यह भी दिखाया है कि NVIDIA अपने इंजीनियरों, रिसर्चरों और वरिष्ठ अधिकारियों को कितनी बड़ी सैलरी देने को तैयार है. कुछ पदों पर सालाना बेसिक वेतन करोड़ों रुपये तक पहुंच रहा है, जिसने टेक इंडस्ट्री में नई चर्चा छेड़ दी है.

H-1B भर्ती में बढ़ोतरी

आंकड़ों के अनुसार NVIDIA को वित्त वर्ष 2026 की पहली दो तिमाहियों में करीब 1,200 H-1B पदों के लिए मंजूरी मिली. पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या करीब 1,000 थी. यानी कंपनी ने विदेशी टैलेंट की भर्ती में बढ़ोतरी की है. वहीं दूसरी ओर Google और Amazon जैसी बड़ी कंपनियों के H-1B अनुमोदनों में गिरावट देखने को मिली है. इससे साफ है कि NVIDIA AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन टैलेंट को जोड़ने पर लगातार जोर दे रही है.

सबसे ज्यादा सैलरी वाले 5 पद

रैंकपदअधिकतम सालाना सैलरी
1आर्किटेक्चर डायरेक्टर₹4.67 करोड़
2Distinguished AI Algorithms Engineer₹4.50 करोड़
3डेवलपर रिलेशंस डायरेक्टर₹4.50 करोड़
4सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग डायरेक्टर₹4.50 करोड़
5प्रिंसिपल रिसर्च साइंटिस्ट₹4.12 करोड़

कंपनी के लिए क्यों जरूरी हैं विदेशी कर्मचारी

NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग कई बार कह चुके हैं कि दुनिया भर से आने वाले प्रतिभाशाली लोग कंपनी की सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. ताइवान में जन्मे हुआंग का मानना है कि वैश्विक प्रतिभा के बिना AI क्षेत्र में आगे बढ़ना मुश्किल है.

पद (Role)सालाना सैलरी
रिसर्च साइंटिस्ट₹99.37 लाख से ₹3.41 करोड़
प्रिंसिपल रिसर्च साइंटिस्ट₹2.60 करोड़ से ₹4.12 करोड़
सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट₹1.29 करोड़ से ₹3.41 करोड़

सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को करोड़ों की सैलरी

कंपनी के वेतन आंकड़ों से पता चलता है कि NVIDIA सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और AI इंजीनियरिंग से जुड़े कर्मचारियों को बेहद आकर्षक पैकेज दे रही है. कुछ सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की बेसिक सैलरी 3.74 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच सकती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह केवल बेसिक वेतन है. इसमें बोनस, स्टॉक ऑप्शन और अन्य सुविधाएं शामिल नहीं हैं. वास्तविक कुल पैकेज इससे काफी अधिक हो सकता है.

पद (Role)सालाना सैलरी
आर्किटेक्ट₹1.26 करोड़ से ₹3.41 करोड़
प्रिंसिपल आर्किटेक्ट₹2.37 करोड़ से ₹4.07 करोड़
सीनियर आर्किटेक्ट₹1.41 करोड़ से ₹3.41 करोड़
सॉल्यूशंस आर्किटेक्ट₹1.33 करोड़ से ₹3.41 करोड़

AI रिसर्चर और आर्किटेक्ट सबसे ज्यादा कमाने वालों में

AI रिसर्चर कंपनी के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले तकनीकी कर्मचारियों में शामिल हैं. कई रिसर्च पदों पर सालाना वेतन 4 करोड़ रुपये से भी अधिक बताया गया है. इसी तरह नेक्स्ट जेन के कंप्यूटिंग सिस्टम और AI इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट्स को भी 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की सैलरी मिल सकती है.

पद (Role)सालाना सैलरी
ASIC इंजीनियर₹1.30 करोड़ से ₹3.52 करोड़
हार्डवेयर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)₹91.73 लाख से ₹2.97 करोड़
प्रोडक्ट डेवलपमेंट इंजीनियर₹1.26 करोड़ से ₹3.08 करोड़
सीनियर ASIC इंजीनियर₹1.57 करोड़ से ₹2.97 करोड़
सीनियर मिक्स्ड सिग्नल डिजाइन इंजीनियर₹1.56 करोड़ से ₹2.97 करोड़
सीनियर फिजिकल डिजाइन इंजीनियर₹1.53 करोड़ से ₹2.97 करोड़
सीनियर वेरिफिकेशन इंजीनियर₹1.30 करोड़ से ₹2.97 करोड़
सिस्टम डिजाइन इंजीनियर₹1.51 करोड़ से ₹3.08 करोड़
टेस्ट इंजीनियर₹1.22 करोड़ से ₹2.75 करोड़
वेरिफिकेशन इंजीनियर₹1.14 करोड़ से ₹2.97 करोड़

मैनेजमेंट पदों पर और भी ज्यादा कमाई

NVIDIA के प्रोडक्ट मैनेजर, डायरेक्टर और अन्य वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को 4.6 करोड़ रुपये या उससे अधिक का बेसिक वेतन मिल सकता है.

पद (Role)सालाना सैलरी
DevOps इंजीनियर₹1.38 करोड़ से ₹3.19 करोड़
Distinguished AI Algorithms Engineer₹2.94 करोड़ से ₹4.50 करोड़
प्रिंसिपल सॉफ्टवेयर इंजीनियर₹2.53 करोड़ से ₹4.07 करोड़
प्रिंसिपल सिस्टम्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर₹2.60 करोड़ से ₹4.12 करोड़
सीनियर नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर₹1.30 करोड़ से ₹3.19 करोड़
सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर₹1.33 करोड़ से ₹3.41 करोड़
सीनियर सिस्टम्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर₹1.33 करोड़ से ₹3.41 करोड़
सॉफ्टवेयर इंजीनियर₹1.03 करोड़ से ₹3.74 करोड़
सिस्टम्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर₹1.26 करोड़ से ₹2.75 करोड़

AI रेस में आगे रहने की तैयारी

दुनिया भर में AI तकनीक को लेकर होड़ बढ़ती जा रही है. ऐसे में NVIDIA अपने हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, रिसर्च और ग्राहक सेवाओं से जुड़े विभागों में लगातार भर्ती कर रही है. कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में AI उद्योग की दिशा तय करने में कुशल इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रबंधक सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे. यही वजह है कि NVIDIA इस टैलेंट को अपने साथ जोड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार है.

पद (Role)सालाना सैलरी
आर्किटेक्चर डायरेक्टर₹3.06 करोड़ से ₹4.67 करोड़
डेवलपर रिलेशंस डायरेक्टर₹2.94 करोड़ से ₹4.50 करोड़
हार्डवेयर इंजीनियरिंग डायरेक्टर₹2.71 करोड़ से ₹4.12 करोड़
हार्डवेयर इंजीनियरिंग मैनेजर₹1.87 करोड़ से ₹3.52 करोड़
प्रोडक्ट मैनेजर₹1.90 करोड़ से ₹3.63 करोड़
प्रोग्राम मैनेजर₹1.54 करोड़ से ₹3.08 करोड़
सीनियर मैनेजर (सिस्टम्स सॉफ्टवेयर)₹2.60 करोड़ से ₹4.12 करोड़
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग डायरेक्टर₹3.72 करोड़ से ₹4.50 करोड़
सिस्टम्स सॉफ्टवेयर मैनेजर₹1.76 करोड़ से ₹3.41 करोड़
सोर्स: Mint

यह भी पढ़ें- Nifty Outlook June 2: बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव, किस लेवल पर इमिडिएट सपोर्ट, कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.