CBSE के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम, राहुल सिंह पर एक्शन के बाद संभालेंगे बोर्ड की कमान
CBSE की डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम को लेकर चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को केंद्र सरकार ने बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया. लोखंडे प्रशांत सीताराम को बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है.
CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह के तबादले के बाद लोखंडे प्रशांत सीताराम को बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है. सरकार ने शांत सीताराम लोखंडे CBSE का नया चैयरमैन नियुक्त किया है. CBSE की डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम को लेकर चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को केंद्र सरकार ने बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया.
ट्रांसफर के आदेश के कुछ घंटों बाद ही, केंद्र सरकार ने CBSE के नए चेयरपर्सन, लोखंडे प्रशांत सीताराम और बोर्ड के अगले सेक्रेटरी के तौर पर वरुण भारद्वाज की नियुक्ति की घोषणा कर दी.
2001-बैच IAS अधिकारी
कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा अनुमोदित एक आदेश के अनुसार, 2001-बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम, जो वर्तमान में गृह मंत्रालय के अधीन गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतनमान पर CBSE का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
उन्होंने 1996 बैच के बिहार कैडर के IAS अधिकारी राहुल सिंह का स्थान लिया है, जिन्हें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
विवादों में CBSE
CBSE उस वक्त विवाद में घिर गया, जब 12वीं क्लास के कुछ स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि बोर्ड द्वारा अपलोड की गई उनकी आंसर शीट की स्कैन की हुई कॉपियां उनकी हैंडराइटिंग से मेल नहीं खातीं. इससे ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में आंसर शीट के गलत मिलान की आशंकाएं बढ़ गई हैं.
एक-सदस्यीय समिति का गठन
सरकार ने CBSE द्वारा ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम’ के लिए सेवाओं की खरीद से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक-सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस समिति की अध्यक्षता ‘कैपिसिटी बिल्डिंग कमीशन’ की अध्यक्ष एस. राधा चौहान करेंगी.
Latest Stories
CBSE के चेयरमैन और सेक्रेटरी का ट्रांसफर, OSM खरीद के मामले में जांच के आदेश
गर्मी का गेम ओवर! इस तारीख को दस्तक देगा मानसून, दिल्ली-यूपी समेत 8 राज्यों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी
IPL Final: ये लाल इश्क! अब आखिरी करिश्मे की बारी, RCB के फैंस एक चमत्कार से संतुष्ट नहीं; GT घर में ही बनी अजनबी
