सोने में चाहते हैं निवेश लेकिन पैसे कम हैं? NSE कल लॉन्च करेगी 10 ग्राम Gold Futures Contract, जानें कैसे करेगा काम
सोने में ट्रेडिंग करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 16 मार्च से 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने जा रहा है. इसके तहत निवेशक कम मात्रा में भी गोल्ड फ्यूचर्स में ट्रेड कर सकेंगे. नया कॉन्ट्रैक्ट GOLD10G सिंबल के साथ कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में उपलब्ध होगा.
सोने में निवेश करने वाले इंवेस्टर के लिए खुशखबरी है. देश का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अब कम मात्रा में गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत करने जा रहा है. इसके तहत 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट को कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा. एक्सचेंज के मुताबिक यह नया कॉन्ट्रैक्ट 16 मार्च 2026 से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होगा, जिससे छोटे निवेशकों के लिए भी सोने में ट्रेडिंग आसान हो सकती है.
16 मार्च से शुरू होगी ट्रेडिंग
NSE ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि Gold 10 grams Futures Contract को 16 मार्च से कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा. एक्सचेंज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि निवेशकों के लिए नया प्रोडक्ट तैयार है. इससे पहले एक्सचेंज ने अपने सदस्यों को सूचित किया था कि इस कॉन्ट्रैक्ट को लॉन्च करने के लिए सेबी (SEBI) से जरूरी मंजूरी मिल चुकी है.
ट्रेडिंग और कॉन्ट्रैक्ट की मुख्य बातें
एनएसई के सर्कुलर के मुताबिक इस कॉन्ट्रैक्ट का ट्रेडिंग यूनिट और डिलीवरी यूनिट दोनों 10 ग्राम होगा. इसका कॉन्ट्रैक्ट सिंबल GOLD10G रखा गया है.
इसमें कीमत 10 ग्राम सोने के आधार पर कोट की जाएगी और न्यूनतम प्राइस मूवमेंट 1 रुपये प्रति 10 ग्राम होगा. ट्रेडिंग सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 9 बजे से रात 11:30 या 11:55 बजे तक होगी. यह समय अमेरिका के डेलाइट सेविंग पीरियड के अनुसार थोड़ा बदल सकता है.
डेली प्राइस लिमिट और एक्सपायरी नियम
एनएसई ने इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए डेली बेस प्राइस लिमिट 6 प्रतिशत तय की है. अगर यह सीमा पार होती है तो 15 मिनट के कूलिंग-ऑफ पीरियड के बाद इसे 9 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है. यह कॉन्ट्रैक्ट मंथली फ्यूचर्स होगा और इसकी आखिरी ट्रेडिंग एक्सपायरी महीने के आखिरी दिन पर होगी. हालांकि अगर इस दिन छुट्टी हो तो उससे पहले का वर्किंग डे आखिरी ट्रेडिंग दिन माना जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘Aeroplane’ ब्रांड वाली कंपनी ला रही है IPO, 24 मार्च को खुलेगा इश्यू; सेक्टर के दिग्गज कंपनियों से है मुकाबला
डिलीवरी कैसे होगी
इस कॉन्ट्रैक्ट में अनिवार्य डिलीवरी (Compulsory Delivery) का प्रावधान होगा. डिलीवरी के लिए 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना स्वीकार किया जाएगा.
यह सोना LBMA द्वारा अनुमोदित सप्लायर या एनएसई द्वारा स्वीकृत सप्लायर से होना चाहिए और उसके साथ गुणवत्ता प्रमाणपत्र भी जरूरी होगा. डिलीवरी की प्रक्रिया एक्सचेंज के नामित क्लियरिंग हाउस के माध्यम से अहमदाबाद में पूरी की जाएगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
9% तक डिविडेंड यील्ड… ये 5 Dividend स्टॉक्स बन सकते हैं स्मार्ट चॉइस, FD से ज्यादा कमाई का मौका
Q4 में मुनाफा 109% उछला, इस डिफेंस PSU स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, 10% तक अपसाइड का अनुमान
इन शेयरों में मौका! FIIs की खरीदारी से बाजार में हलचल, BPCL-IOC समेत इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी
