‘Aeroplane’ ब्रांड वाली कंपनी ला रही है IPO, 24 मार्च को खुलेगा इश्यू; सेक्टर के दिग्गज कंपनियों से है मुकाबला
Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) Ltd अपना ₹440 करोड़ का IPO बाजार में खोलने जा रही है. यह पब्लिक इश्यू 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा. कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी.
भारतीय शेयर बाजार में एक और नया आईपीओ आने वाला है. बासमती चावल के प्रोसेसिंग और निर्यात कारोबार से जुड़ी कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड जल्द ही अपना पब्लिक इश्यू लेकर आ रही है. कंपनी का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ मार्च के आखिरी सप्ताह में निवेश के लिए खुलेगा, जिससे निवेशकों को फूड और एग्री एक्सपोर्ट सेक्टर की कंपनी में निवेश का मौका मिलेगा.
24 मार्च से खुलेगा आईपीओ
कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक यह आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा. वहीं एंकर निवेशक इसमें 23 मार्च को निवेश करेंगे. यह पूरा इश्यू फ्रेश इक्विटी शेयरों का होगा, यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है. इसका मतलब है कि कंपनी सीधे बाजार से पैसा जुटाएगी और मौजूदा प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे.
कंपनी इस आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी. इसके अलावा कुछ हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा.
पहले से जुटाया प्री-IPO फंड
आईपीओ से पहले कंपनी ने प्री-आईपीओ राउंड में करीब 13 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसके तहत कंपनी ने 7.55 लाख शेयर 172 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किए थे.
कंपनी का कारोबार क्या है
हरियाणा स्थित अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड भारत की बासमती चावल प्रोसेसिंग और निर्यात कंपनियों में शामिल है. कंपनी अपने उत्पाद “Aeroplane” ब्रांड के तहत बाजार में बेचती है.
कंपनी का मुकाबला देश की बड़ी बासमती कंपनियों जैसे KRBL, LT Foods और Sarveshwar Foods से है. इसके अलावा कई छोटे और असंगठित प्रोसेसर भी इस कारोबार में सक्रिय हैं. बासमती चावल के अलावा कंपनी ने अपने कारोबार को बढ़ाते हुए FMCG सेक्टर में भी कदम रखा है. कंपनी अब रसोई में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी खाद्य उत्पाद भी बेच रही है.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार! एक हफ्ते में टॉप-10 कंपनियों का ₹4.48 लाख करोड़ स्वाहा, SBI-HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1,421.3 करोड़ रहा. इसी अवधि में कंपनी ने ₹48.77 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. कंपनी के शेयर आईपीओ के बाद बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
न इश्यू साइज तय, न प्राइस बैंड! फिर भी ₹19 पर पहुंचा इस कंपनी के IPO का GMP; 20 मार्च को होगी एंट्री
Coal India की ये सब्सिडियरी कंपनी ला रही IPO, फाइल किए पेपर, OFS से 10.71 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी
IPOs Next Week: कमाई का मौका! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, दो मेनबोर्ड और एक SME इश्यू की होगी एंट्री, चेक करें डिटेल
