₹18000 से ₹9600 तक गिरा शेयर… 6 महीने में आधी कीमत, आखिर Dixon में ऐसा हुआ क्या, जानें 3 बड़ी वजह
Dixon Technologies ने निवेशकों को चौंका दिया है. सितंबर 2025 में जहां यह शेयर 18,000 रुपए से ऊपर था, वहीं मार्च 2026 तक यह करीब 9,600 रुपए तक गिर गया. हालांकि इसके बाद थोड़ी रिकवरी जरूर आई है, लेकिन शेयर अभी भी अपने हाई से काफी नीचे है.खास बात यह है कि कंपनी का बिजनेस मजबूत है और लगातार ग्रोथ भी दिख रही है. फिर भी इतना बड़ा गिरावट क्यों आई.
Dixon Technologies: एक समय बाजार का स्टार स्टॉक रही Dixon Technologies ने निवेशकों को चौंका दिया है. सितंबर 2025 में जहां यह शेयर 18,000 रुपए से ऊपर था, वहीं मार्च 2026 तक यह करीब 9,600 रुपए तक गिर गया. यानी सिर्फ 6 महीने में लगभग 48 प्रतिशत की गिरावट.
हालांकि इसके बाद थोड़ी रिकवरी जरूर आई है, लेकिन शेयर अभी भी अपने हाई से काफी नीचे है.खास बात यह है कि कंपनी का बिजनेस मजबूत है और लगातार ग्रोथ भी दिख रही है. फिर भी इतना बड़ा गिरावट क्यों आई. यही सवाल निवेशकों के मन में है. इसके पीछे तीन बड़े कारण सामने आए हैं, जिनकी वजह से इस शेयर पर दबाव बना हुआ है.
Dixon का बिजनेस क्या है
Dixon एक Electronics Manufacturing कंपनी है. यह खुद का ब्रांड नहीं बेचती. Samsung और Motorola जैसी कंपनियों के लिए प्रोडक्ट बनाती है. इसका बिजनेस कम मार्जिन पर ज्यादा वॉल्यूम पर चलता है. यानी कंपनी ज्यादा कमाई नहीं, बल्कि ज्यादा प्रोडक्शन पर निर्भर रहती है.

क्यों इतना गिरा शेयर
तीनों कारण एक साथ असर डाल रहे हैं. ग्रोथ धीमी हुई. नई डील में देरी हुई. खर्च बढ़ गया. और सबसे बड़ी बात, शेयर पहले से महंगा था. इसलिए थोड़ी भी कमजोरी आने पर इसमें बड़ी गिरावट आई. कंपनी का बिजनेस अभी भी मजबूत है. ROCE और ROE अच्छे हैं. कंपनी नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. लेकिन फिलहाल यह एक ट्रांजिशन फेज में है, जहां थोड़ा समय लग सकता है.
इसे भी पढ़ें- Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Bajaj Finance vs Jio Financial: एक में BUY… दूसरे में REDUCE, ब्रोकरेज से समझें Q4 नतीजों के बाद किसमें दम
9% तक डिविडेंड यील्ड… ये 5 Dividend स्टॉक्स बन सकते हैं स्मार्ट चॉइस, FD से ज्यादा कमाई का मौका
Q4 में मुनाफा 109% उछला, इस डिफेंस PSU स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, 10% तक अपसाइड का अनुमान
