Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब
Suzlon Energy और Inox Wind दोनों ही रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के मजबूत प्लेयर हैं. Suzlon जहां मजबूत ऑर्डर बुक और ब्रोकरेज के भरोसे के चलते ज्यादा आकर्षक नजर आता है, वहीं Inox Wind भी स्थिर ग्रोथ के साथ अच्छा विकल्प बना हुआ है. आइए जानते हैं कि कौन सा शेयर सबसे ज्यादा रिटर्न दे सकता है.
Suzlon Energy vs Inox Wind : रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के दो बड़े मल्टीबैगर स्टॉक्स Suzlon Energy और Inox Wind इन दिनों बाजार की नजर में बने हुए हैं. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दोनों शेयरों में हाल ही में रिकवरी देखने को मिली है. एक महीने में Suzlon Energy करीब 41 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि Inox Wind ने इसी अवधि में लगभग 31 प्रतिशत की तेजी दिखाई है. हालांकि शॉर्ट से मिड टर्म में दोनों स्टॉक्स में दबाव रहा, लेकिन लॉन्ग टर्म में इन्होंने जबरदस्त रिटर्न दिया है.
Suzlon Energy
- Suzlon Energy ने पिछले 3 साल में करीब 368 प्रतिशत और 5 साल में करीब 1200 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है, जो इसे एक बड़ा मल्टीबैगर बनाता है.
- Systematix Institutional Equities ने भी इस शेयर पर ‘Buy’ कॉल देते हुए 67 रुपये का टारगेट रखा है. Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 5,250 करोड़ रुपये और EBITDA करीब 1,060 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.
- कंपनी की ऑर्डर बुक भी मजबूत है, जो करीब 6,011 मेगावाट तक पहुंच चुकी है.
- शेयर की बात करें तो यह पिछले सेशन में 1.94 प्रतिशत गिरकर 55.65 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 76,325 करोड़ रुपये है.
Inox Wind
- Inox Wind ने भी लॉन्ग टर्म में अच्छा प्रदर्शन किया है. शेयर ने 3 साल में करीब 287 प्रतिशत और 5 साल में 450 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
- Systematix के मुताबिक Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 32 प्रतिशत बढ़कर 1,680 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. EBITDA करीब 340 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जिसमें 20 प्रतिशत के आसपास मार्जिन देखने को मिल सकता है.
- हालांकि शेयर में वोलाटिलिटी ज्यादा है, जिसका बीटा 1.71 है.
- गुरुवार के ट्रेडिंग में शेयर 1.27 प्रतिशत गिरकर 100.89 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 17,436 करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ें- क्रैश हुए Vedanta के शेयर! भारी गिरावट के पीछे क्या है सच? जानिए पूरा मामला
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल
Ethanol Fuel Policy का असर: सरकार के नए नियमों से चमकेंगे ये 3 शेयर! रखें स्टॉक्स पर नजर
AMC स्टॉक्स होंगे अगले मल्टीबैगर? बढ़ रहा इस थीम का क्रेज, रखें इन 8 शेयरों पर नजर
