ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर FIIs का बड़ा दांव! Waaree से Inox तक इन 3 स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी; जानें शेयरों का हाल
मार्च 2026 तिमाही में FIIs ने भारत के 3 प्रमुख ग्रीन एनर्जी शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. Waaree Energies और Inox Wind जैसे स्टॉक्स विदेशी निवेशकों की पसंद बने हैं. भारत में सोलर, विंड, ईवी चार्जिंग और ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में तेजी से निवेश बढ़ रहा है, जिससे इन कंपनियों के ग्रोथ अवसर मजबूत माने जा रहे हैं.
Green Energy Stocks: भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है. सोलर, विंड, एनर्जी स्टोरेज, ईवी चार्जिंग और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश की उम्मीद है. सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य, बढ़ती बिजली मांग और घटती रिन्यूएबल कॉस्ट्स इस सेक्टर को लंबी अवधि के लिए मजबूत बना रहे हैं. यही वजह है कि फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी FIIs भी ग्रीन एनर्जी कंपनियों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. मार्च 2026 तिमाही में FIIs ने 3 प्रमुख ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. आइए जानते हैं कौन-कौन से शेयर इस सूची में शामिल हैं.
Waaree Energies
इस सूची में पहला नाम Waaree Energies का है. कंपनी भारतीय ग्रीन एनर्जी स्पेस की प्रमुख कंपनियों में शामिल है. यह भारत की पहली सोलर मैन्युफैक्चरर कंपनी है, जिसने एक महीने में 1 GW+ मॉड्यूल प्रोडक्शन का रिकॉर्ड बनाया है. इक्विटीमास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, FIIs की हिस्सेदारी सितंबर 2025 में 6.35 फीसदी थी, जो दिसंबर 2025 में बढ़कर 6.91 फीसदी और मार्च 2026 में 7.06 फीसदी हो गई.
| तिमाही | FIIs की हिस्सेदारी (%) |
|---|---|
| सितंबर 2025 | 6.35 |
| दिसंबर 2025 | 6.91 |
| मार्च 2026 | 7.06 |
कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Sangam Solar One Private Limited ने अप्रैल 2026 में कमर्शियल ऑपरेशंस शुरू किए हैं. इससे भविष्य में रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है. बुधवार को कंपनी का शेयर 1.43 फीसदी बढ़कर 3,502.90 रुपये पर पहुंच गया है.
Inox Wind
दूसरा नाम Inox Wind का है. यह भारत की प्रमुख विंड एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनियों में शामिल है. कंपनी गुजरात और मध्य प्रदेश में चार आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स चलाती है. कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 1.5 GW है और यह विंड टर्बाइन जनरेटर्स के कई कंपोनेंट्स खुद बनाती है. FIIs की हिस्सेदारी सितंबर 2025 में 13.37 फीसदी थी, जो दिसंबर 2025 में 14.16 फीसदी और मार्च 2026 में 14.61 फीसदी हो गई.
| तिमाही | FIIs की हिस्सेदारी (%) |
|---|---|
| सितंबर 2025 | 13.37 |
| दिसंबर 2025 | 14.16 |
| मार्च 2026 | 14.61 |
कंपनी के पास 3.2 GW का डायवर्सिफाइड ऑर्डर बुक है. FY26 में इसमें लगभग 600 MW नए ऑर्डर जुड़े हैं. इनमें आदित्य बिड़ला, Amplus, Jackson और FirstEnergy जैसे बड़े ग्राहक शामिल हैं. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.85 फीसदी घटकर 102.19 रुपये पर पहुंच गया है.
Premier Energies
तीसरा नाम Premier Energies का है, जो भारत की बड़ी इंटीग्रेटेड सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर्स में गिनी जाती है. कंपनी का 30 साल पुराना अनुभव है. FIIs की हिस्सेदारी सितंबर 2025 में 3.74 फीसदी थी, जो दिसंबर 2025 में 3.99 फीसदी और मार्च 2026 में बढ़कर 5.23 फीसदी हो गई. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.17 फीसदी बढ़कर 1,039.15 रुपये पर पहुंच गया है.
| तिमाही | FIIs की हिस्सेदारी (%) |
|---|---|
| सितंबर 2025 | 3.74 |
| दिसंबर 2025 | 3.99 |
| मार्च 2026 | 5.23 |
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्रीन एनर्जी सेक्टर आने वाले दशक में तेज ग्रोथ दिखा सकता है. भारत का सोलर मैन्युफैक्चरिंग पुश, इंपोर्ट सब्स्टीट्यूशन, पॉलिसी सपोर्ट और बढ़ती बिजली मांग कंपनियों को फायदा पहुंचा सकती है.
यह भी पढ़ें: भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा, FY27 में 7% ग्रोथ पर भी मंडराया जोखिम, FM ने कहा – ‘सुरक्षा कवच’ है तैयार
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
30 अप्रैल को इन 3 शेयरों में लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने दिया टारगेट प्राइस; जानें कितना मिल सकता है रिटर्न
$56 अरब की बिकवाली के बाद शेयर बाजार में प्रमोटर्स की घर वापसी, Adani, Jindal समेत इन स्टॉक्स में लग रहा स्मार्ट मनी
कम कर्ज, मजबूत बैलेंस शीट! 52 वीक हाई से नीचे मिल रहे 3 दमदार शेयर; निवेशक रखें नजर
