Stocks to Watch: Adani Enterprises, BSE, Urban Company समेत इन 11 शेयरों में दिखेगा एक्शन
शेयर बाजार में मंगलवार, 17 नवंबर को Adani Enterprises, BSE, Hero Motors, Urban Company और HDFC Life Insurance समेत 11 शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है. इन कंपनियों ने कई अहम कारोबारी अपडेट दिए हैं. कहीं विंड टरबाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू हुआ है, तो कहीं QIP और फंड जुटाने की तैयारी है. Senco Gold ने दिवाली के दौरान रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है.
Highlights
- Adani Enterprises ने मुंद्रा में 91.2 मीटर लंबी विंड टरबाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू किया.
- Urban Company ने 161.03 रुपये के फ्लोर प्राइस पर QIP को मंजूरी दी.
- Senco Gold की दिवाली बिक्री 26 फीसदी बढ़कर 2426 करोड़ रुपये के पार पहुंची.
मंगलवार, 17 नवंबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहने वाली है. सोमवार को बाजार में पिछले कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए, हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा. निफ्टी 50 सोमवार को 147 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 25291 पर बंद हुआ.
निफ्टी में अगली तेजी से पहले 25,000 से 25,500 के दायरे में कुछ कंसोलिडेशन या मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है. इंडेक्स के लिए 24,800 का स्तर पोजिशनल सपोर्ट है.
इस बीच, कंपनियों की ओर से आए कई बड़े अपडेट के चलते मंगलवार को Adani Enterprises, BSE, Hero Motors, Urban Company, HDFC Life Insurance, Senco Gold, Capri Global Capital समेत कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
Adani Enterprises
Adani Enterprises की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Adani New Industries Limited (ANIL) ने गुजरात के मुंद्रा स्थित अपने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 91.2 मीटर लंबी ऑनशोर विंड टरबाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू कर दिया है. कंपनी को अपने MWL185-5.0 MW विंड टरबाइन प्लेटफॉर्म के लिए सर्टिफिकेशन भी मिल गया है. इससे अब इस प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है. कंपनी के मुताबिक, 91.2 मीटर लंबी ये ब्लेड भारत में बनी अब तक की सबसे लंबी विंड टरबाइन ब्लेड हैं.
BSE
BSE के Bankex को अमेरिकी कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन (CFTC) से अमेरिका में ऑफर और बिक्री की मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही Bankex भारत का पहला सेक्टोरल इंडेक्स फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट बन गया है, जिसे अमेरिका में यह मंजूरी मिली है.
इस मंजूरी से अमेरिकी निवेशकों को भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक्सपोजर लेने का मौका मिलेगा. CFTC ने 45 दिनों की समीक्षा प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी दी है.
मंगलवार को इन 11 शेयरों पर रहेगी नजर
| कंपनी का नाम | शेयर में हलचल की वजह |
|---|---|
| Adani Enterprises | सब्सिडियरी ने मुंद्रा में 91.2 मीटर लंबी विंड टरबाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू किया। |
| BSE | Bankex को अमेरिका में ऑफर और बिक्री के लिए CFTC की मंजूरी मिली। |
| Hero Motors | ब्रिटेन की सब्सिडियरी Hewland Engineering में 8,039 शेयरों के अधिग्रहण को लेकर समझौता। |
| Urban Company | 161.03 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर QIP को मंजूरी। |
| HDFC Life Insurance | 500 करोड़ रुपये तक के NCD जारी करने को मंजूरी। |
| Senco Gold | दिवाली के दौरान रिटेल बिक्री 26 फीसदी बढ़कर 2,426 करोड़ रुपये के पार। |
| Capri Global Capital | 4,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी। |
| Lemon Tree Hotels | पंजाब के बंगा में 42 कमरों वाला होटल खोलने के लिए फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट। |
| SML Mahindra | 1,450 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के लिए 3,506 रुपये प्रति शेयर का भाव तय। |
| Anand Rathi Wealth | चेयरमैन आनंद राठी करीब 5,000 लोगों को 30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर गिफ्ट करेंगे। |
| SEAMEC | ONGC के पाइपलाइन रिप्लेसमेंट प्रोजेक्ट के लिए 3.7 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिला। |
Hero Motors
Hero Motors ने अपनी ब्रिटेन की सब्सिडियरी Hewland Engineering Limited के 8,039 इक्विटी शेयरों के प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया है. इन शेयरों की फेस वैल्यू 1 पाउंड प्रति शेयर है. कंपनी ने इस ट्रांजैक्शन के लिए करीब 0.60 मिलियन पाउंड यानी लगभग 6 लाख पाउंड का भुगतान तय किया है.
Urban Company
Urban Company ने 16 नवंबर को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) खोलने को मंजूरी दे दी है. कंपनी के बोर्ड और शेयरधारकों से मंजूरी मिलने के बाद फंड रेज कमेटी ने शुरुआती प्लेसमेंट डॉक्यूमेंट को भी मंजूरी दी है.
इस इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस 161.03 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी को शेयरधारकों से मिली मंजूरी के तहत इस कीमत पर अधिकतम 5 फीसदी तक डिस्काउंट देने का विकल्प भी है. इश्यू की अंतिम कीमत बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ चर्चा के बाद तय होगी.
ये भी पढ़ेंः Tata Sons की लिस्टिंग है जरूरी, RBI ने एक बार फिर कर दिया साफ; चिट्ठी लिखकर समझाया नियम
HDFC Life Insurance
HDFC Life Insurance ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 500 करोड़ रुपये तक के सबऑर्डिनेटेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को मंजूरी दी है.
इसमें 475 करोड़ रुपये के 47,500 अनसिक्योर्ड और रेटेड NCD जारी किए जाएंगे. प्रत्येक डिबेंचर की फेस वैल्यू 1 लाख रुपये होगी. इसके अलावा कंपनी के पास 25 करोड़ रुपये का ग्रीन शू ऑप्शन भी रहेगा. इस तरह कुल फंड जुटाने की राशि 500 करोड़ रुपये तक हो सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
Nifty में तेजी बरकरार, 25,500 पर अगली चाल, Bank Nifty भी रिकॉर्ड हाई के करीब
दिसंबर 2027 तक सेंसेक्स 95000 या फिर 68,000? Morgan Stanley ने बताया कब आएगी तेजी और कब गिरावट!
कभी घाटे में थी कंपनी, अब दूसरी तिमाही में दर्ज किया करोड़ों का मुनाफा
