Bajaj Finance vs Jio Financial: एक में BUY… दूसरे में REDUCE, ब्रोकरेज से समझें Q4 नतीजों के बाद किसमें दम

क्या Bajaj Finance में निवेश करें या Jio Financial Services में. दोनों कंपनियां फाइनेंस सेक्टर की बड़ी खिलाड़ी हैं, लेकिन इनकी रणनीति और ग्रोथ का तरीका अलग है. Bajaj Finance एक मजबूत और स्थिर कंपनी मानी जाती है, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है. आइए समझते हैं कि किसके पास क्या ताकत है और ब्रोकरेज की क्या राय है.

Bajaj Finance vs Jio Financial Image Credit: Canva/Money9 live

Bajaj Finance vs Jio Financial: Q4 नतीजों के बाद निवेशकों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. क्या Bajaj Finance में निवेश करें या Jio Financial Services में. दोनों कंपनियां फाइनेंस सेक्टर की बड़ी खिलाड़ी हैं, लेकिन इनकी रणनीति और ग्रोथ का तरीका अलग है. Bajaj Finance एक मजबूत और स्थिर कंपनी मानी जाती है, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है.

वहीं Jio Financial तेजी से अपने बिजनेस को बढ़ा रही है और नए-नए क्षेत्रों में एंट्री कर रही है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह तय करना मुश्किल हो गया है कि किस कंपनी में पैसा लगाना सही रहेगा. Q4 FY26 के नतीजे इन दोनों कंपनियों की अलग-अलग तस्वीर दिखाते हैं. आइए समझते हैं कि किसके पास क्या ताकत है और ब्रोकरेज की क्या राय है.

Bajaj Finance के नतीजे कैसे रहे

Bajaj Finance ने Q4 में स्थिर और मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी का NII 20 प्रतिशत बढ़कर 11,781 करोड़ रुपए हो गया. AUM 22 प्रतिशत बढ़कर 5.09 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया. कंपनी ने 1.28 करोड़ नए लोन दिए.

कंपनी की एसेट क्वालिटी भी मजबूत रही. GNPA 1.01 प्रतिशत और NNPA 0.41 प्रतिशत रहा. कंपनी का ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत बना हुआ है. इसके अलावा कंपनी ने 6 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी घोषणा की है.

Jio Financial के नतीजे कैसे रहे

Jio Financial Services तेजी से अपने बिजनेस को बढ़ा रही है. कुल इनकम 97 प्रतिशत बढ़कर 1,020 करोड़ रुपए हो गई. लेकिन मुनाफे पर दबाव दिखा क्योंकि कंपनी नए बिजनेस में निवेश कर रही है.

कंपनी के अलग-अलग बिजनेस तेजी से बढ़ रहे हैं. लोन डिस्बर्समेंट 49 प्रतिशत बढ़ा. पेमेंट बिजनेस में भी बड़ा उछाल आया. वहीं AMC बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. यानी कंपनी अभी ग्रोथ के शुरुआती दौर में है.

ब्रोकरेज की क्या है राय

Jio Financial में ब्रोकरेज को करीब 26% का बड़ा अपसाइड दिख रहा है, जिससे इसमें ग्रोथ की संभावना ज्यादा मानी जा रही है. वहीं Bajaj Finance में सिर्फ 2% के आसपास अपसाइड है.

डिटेल्सJio Financial ServicesBajaj Finance
ब्रोकरेजDeven Choksey ResearchEmkay
रेटिंगBUYREDUCE
CMP (मौजूदा कीमत)₹236 (as of 20th April 2026)₹930 (as of April 30, 2026)
टारगेट प्राइस₹298₹950
अपसाइड (संभावित रिटर्न)26.2%2.2%
रिपोर्ट की तारीख20 अप्रैल 2026मार्च 2027 (अनुमान)

किस निवेशक के लिए कौन सा शेयर बेहतर

मिंट के हवाले से विशेषज्ञों के अनुसार दोनों कंपनियां अलग तरह के निवेशकों के लिए सही हैं. चार्ट के हिसाब से Bajaj Finance मजबूत ट्रेंड में है और इसमें आगे भी तेजी की संभावना है. वहीं Jio Financial अभी एक दायरे में घूम रहा है, लेकिन धीरे-धीरे इसमें भी मजबूती आ रही है.

  • Bajaj Finance उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम जोखिम में स्थिर रिटर्न चाहते हैं.
  • Jio Financial उन निवेशकों के लिए है जो ज्यादा जोखिम लेकर भविष्य में बड़ा रिटर्न चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें- Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.