₹158 के शेयर से 24800 रुपये कमाने का मौका! IPO खुलने से पहले ही GMP ब्लास्ट, निवेश के लिए चाहिए इतनी रकम
ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी Recode Studios का IPO निवेशकों के लिए आकर्षक मौका बनकर सामने आया है. ₹158 के प्राइस बैंड वाले इस इश्यू ने लिस्टिंग से पहले ही GMP में जोरदार उछाल दिखाया है. ऐसे में निवेशकों को करीब ₹24,800 तक कमाने का मौका मिल सकता है, हालांकि निवेश के लिए तय रकम जरूरी होगी.
Recode Studios SME IPO: अगले हफ्ते के पहले दिन ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी Recode Studios का IPO खुलने जा रहा है. इश्यू खुलने से पहले ही इस IPO का GMP में उछाल आया है. इस IPO के जरिए कंपनी बाजार से 44.59 करोड़ रुपये जुटा रही है. इसमें 2.29 करोड़ रुपये मार्केट मेकर्स के लिए रिजर्व हैं. 5.04 करोड़ रुपये का OFS शामिल है. शेष 37.26 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है. निवेशकों के पास 5 मई से 7 मई तक इसमें निवेश करने का मौका है. इस इश्यू का अपर प्राइस बैंड 158 रुपये रखा गया है. मौजूदा जीएमपी के आधार पर हर निवेशकों को 24,800 रुपये कमाने का मौका बन रहा है.
Recode Studios SME IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO | बीएसई एसएमई (BSE SME) |
| एसएमई IPO प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू |
| कुल इश्यू साइज | ₹44.59 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू | ₹37.26 करोड़ |
| ऑफर फॉर सेल | ₹5.04 करोड़ |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति इक्विटी शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹150.00 – ₹158.00 प्रति शेयर |
Recode Studios IPO GMP का क्या है हाल?
IPO खुलने से पहले इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में काफी तेजी दर्ज की गई है. 1 मई की दोपहर करीब 12 बजे यह 31 रुपये पर पहुंच गया है. जीएमपी के इस स्तर पर कंपनी के शेयर लगभग 189 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं. इससे हर निवेशकों को 24,800 रुपये का लिस्टिंग गेन मिल सकता है. हालांकि इसमें बदलाव संभव है.
करने होंगे इतने निवेश
रिटेल निवेशकों को निवेश करने के लिए 2 लॉट यानी 1600 शेयर खरीदने होंगे, जिसके लिए उन्हें 2,52,800 रुपये लगाने होंगे.

यह भी पढ़ें: ₹2.54 लाख तक पहुंच सकता है सोना, बस इस ट्रिगर का इंतजार, Deutsche Bank की रिपोर्ट में बड़ा दावा
इन पैसों का क्या करेगी कंपनी?
| इश्यू के उद्देश्य | अनुमानित राशि (₹ करोड़) |
|---|---|
| लुधियाना, पंजाब में नए वेयरहाउस की स्थापना के लिए खर्च | 5.74 करोड़ |
| ब्रांडिंग के लिए | 5.41 करोड़ |
| वर्किंग कैपिटल के लिए | 19.50 करोड़ |
| सामान्य कॉर्पोरेट जरूरत के लिए | बची हुई राशि |
| टोटल खर्च | 30.65 करोड़ |
यह भी पढ़ें: GMP धड़ाम! IPO से ₹925.92 करोड़ जुटा रही कंपनी, सचिन तेंदुलकर का भी लगा है दांव, जानें कितना करना होगा निवेश
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
23 जून को खुलेगा Advit Jewels IPO, GMP ने मचाई धूम! 46% तक लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद
Avience Biomedicals IPO: जोरदार सब्सक्रिप्शन, दमदार GMP, लिस्टिंग गेन ₹1 लाख पार!
NSE IPO के पीछे ‘Rothschild’ कौन? जिसने ब्रिटेन युद्धों को फंड किया और अमेरिका को डिफॉल्ट से बचाया
