AC बंद होने के बाद भी ठंडा रहेगा रूम!

30/04/2026

Kumar Saket

चिलचिलाती गर्मी में AC की ठंडी हवा राहत जरूर देती है, लेकिन हर समय इसे चलाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बिजली का बिल बड़ी चिंता बन जाता है. ऐसे में अगर AC बंद करने के बाद भी कमरा लंबे समय तक ठंडा बना रहे, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है? कुछ आसान और स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप अपने कमरे को बिना ज्यादा खर्च के कूल और कम्फर्टेबल रख सकते हैं.

AC की ठंडी हवा

AC चलाते समय दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद रखें. गैप को कपड़े या डोर सील से बंद करें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए.

दरवाजे-खिड़कियां रखें बंद

मोटे और गहरे रंग के पर्दे लगाएं. ये धूप और गर्म हवा को रोककर कमरे को ठंडा बनाए रखते हैं.

पर्दों का सही इस्तेमाल

सफेद या कूल रूफ पेंट करवाएं. टॉप फ्लोर पर हैं तो शाम को छत पर पानी डालना भी फायदेमंद है.

छत और दीवारों को रखें ठंडा

पंखा ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैलाता है. AC बंद करने के बाद भी फैन चलाते रहें ताकि ठंडक बनी रहे.

AC के साथ पंखा जरूर चलाएं

इलेक्ट्रॉनिक्स कम चलाएं, शाम को वेंटिलेशन करें और इंडोर प्लांट्स लगाएं. इन आसान तरीकों से आपका कमरा बनेगा कूलिंग चैंबर!

छोटे बदलाव, बड़ा असर