IPO खुलने से पहले ही GMP बना रॉकेट, लो से 236% उछला, ₹29600 का हो रहा लिस्टिंग गेन, जानें निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम
ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी Recode Studios का IPO खुलने से पहले ही चर्चा में है. ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जो लो स्तर से 236% तक बढ़ चुका है. अनुमान है कि लिस्टिंग पर निवेशकों को करीब ₹29,600 तक का फायदा हो सकता है. अब सवाल है कि निवेश के लिए कितनी रकम चाहिए?
Recode Studios IPO: अगले सप्ताह की शुरुआत में ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी Recode Studios अपना IPO लॉन्च करने जा रही है. इश्यू खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसके प्रीमियम (GMP) में तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी इस IPO के जरिए कुल 44.59 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें 2.29 करोड़ रुपये मार्केट मेकर्स के लिए रिजर्व हैं. इसके अलावा 5.04 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) और 37.26 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है. निवेशक 5 मई से 7 मई के बीच इस इश्यू में बोली लगा सकेंगे. इसका अपर प्राइस बैंड 158 रुपये तय किया गया है. मौजूदा GMP को देखते हुए निवेशकों के लिए 29,000 रुपये से ज्यादा के संभावित लाभ का अनुमान लगाया जा रहा है.
Recode Studios IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO | बीएसई एसएमई (BSE SME) |
| एसएमई IPO प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू |
| कुल इश्यू साइज | ₹44.59 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू | ₹37.26 करोड़ |
| ऑफर फॉर सेल | ₹5.04 करोड़ |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति इक्विटी शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹150.00 – ₹158.00 प्रति शेयर |
GMP क्या दे रहा संकेत?
IPO खुलने से पहले इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में काफी तेजी दर्ज की गई है. 2 मई की दोपहर करीब 12:29 बजे यह 37 रुपये पर पहुंच गया है. यानी इसमें 23 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. जीएमपी के इस स्तर पर कंपनी के शेयर लगभग 195 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं. इससे हर निवेशकों को 29,600 रुपये का लिस्टिंग गेन मिल सकता है. हालांकि इसमें बदलाव संभव है. 29 अप्रैल को इसका जीएमपी 11 रुपये था, यानी इसका जीएमपी अपने लो से 236 फीसदी से अधिक उछला है.

यह भी पढ़ें: ₹2.54 लाख तक पहुंच सकता है सोना, बस इस ट्रिगर का इंतजार, Deutsche Bank की रिपोर्ट में बड़ा दावा
मिनिमम निवेश ₹2,52,800
रिटेल निवेशकों को इस इश्यू में हिस्सा लेने के लिए 2 लॉट यानी 1600 शेयर खरीदने होंगे, जिसके लिए उन्हें 2,52,800 रुपये पेमेंट करना होगा.

IPO के पैसों का क्या करेगी कंपनी?
| कहां खर्च होंगे पैसे? | अनुमानित राशि (₹ करोड़) |
|---|---|
| लुधियाना, पंजाब में नए वेयरहाउस की स्थापना के लिए खर्च | 5.74 करोड़ |
| ब्रांडिंग के लिए | 5.41 करोड़ |
| वर्किंग कैपिटल के लिए | 19.50 करोड़ |
| सामान्य कॉर्पोरेट जरूरत के लिए | बची हुई राशि |
| टोटल खर्च | 30.65 करोड़ |
यह भी पढ़ें: GMP धड़ाम! IPO से ₹925.92 करोड़ जुटा रही कंपनी, सचिन तेंदुलकर का भी लगा है दांव, जानें कितना करना होगा निवेश
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹158 के शेयर से 24800 रुपये कमाने का मौका! IPO खुलने से पहले ही GMP ब्लास्ट, निवेश के लिए चाहिए इतनी रकम
Upcoming IPOs: Hindustan Labs और RK Steel के IPO को SEBI से मंजूरी, जानें पूरी डिटेल्स
GMP धड़ाम! IPO से ₹925.92 करोड़ जुटा रही कंपनी, सचिन तेंदुलकर का भी लगा है दांव, जानें कितना करना होगा निवेश
