Edelweiss ने लॉन्च किया हाइब्रिड पैसिव फंड, 1 अप्रैल तक NFO में दांव लगाने का मौका, जानें क्या है खास
Edelweiss का नया Hybrid Passive Fund आज से खुल गया है, जिसमें 1 अप्रैल 2026 तक निवेश किया जा सकता है. इस फंड में निवेश इक्विटी और सरकारी बॉन्ड्स में होगा, जिससे ग्रोथ और स्थिरता दोनों का मिश्रण मिलेगा. यह स्कीम लंबी अवधि के निवेशकों के लिए उपयुक्त मानी जा रही है.
Edelweiss New Fund: ईडलवाइस एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने एक नया फंड लॉन्च किया है. जिसका नाम Edelweiss Nifty LargeMidcap250 Plus 8–13 yr G-Sec 70:30 Index Fund है. यह एक हाइब्रिड पैसिव इंडेक्स फंड है. इसका NFO 18 मार्च यानी आज से खुल गया है, जिसमें 1 अप्रैल 2026 तक दांव लगा सकेंगे.
यह ओपन-एंडेड इंडेक्स स्कीम एक खास नियम-आधारित स्ट्रक्चर पर काम करेगी. इसमें 70 फीसदी निवेश इक्विटी में और 30 फीसदी निवेश सरकारी बॉन्ड्स यानी G-Sec में किया जाएगा. इक्विटी हिस्सा Nifty LargeMidcap250 Index को ट्रैक करेगा, जबकि डेट हिस्सा Nifty 8–13 साल की शेष मैच्योरिटी वाले गवर्नमेंट एक्सचेंज यानी G-Sec Index में निवेश करेगा. यानी निवेशकों को एक ही फंड में शेयर बाजार की ग्रोथ और गवर्नमेंट सिक्योरिटीज की स्थिरता, दोनों का मिश्रण मिलेगा.
इस स्कीम को इक्विटी हिस्से के लिए भावेश जैन और भरत लाहोटी मैनेज करेंगे. जबकि डेट हिस्से की जिम्मेदारी धवल दलाल और हेतुल रावल के पास होगी.
किनके लिए फायदेमंद?
यह स्कीम उन निवेशकों के लिए उपयुक्त मानी गई है, जो लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि चाहते हैं, साथ ही गवर्नमेंट सिक्योरिटीज की अपेक्षाकृत स्थिरता का फायदा भी लेना चाहते हैं. हालांकि यह स्कीम हाई रिस्क कैटेगरी में रखी गई है, इसलिए इसमें निवेश बाजार जोखिमों के साथ जुड़ा रहेगा. यह नया फंड उन निवेशकों के लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है, जो लाॅन्ग टर्म का नजरिया रखते हैं.
Latest Stories
HDFC Bank से Infosys और Airtel तक, ये हैं म्यूचुअल फंड्स के 13 पसंदीदा स्टॉक्स; 500 से ज्यादा MF का है निवेश
फरवरी में 63% MF ने बढ़ाई कैश होल्डिंग, ₹1.36 लाख करोड़ रहा कैश, जानें किस फंड हाउस के पास सबसे अधिक पैसा
2030 तक तेजी से बढ़ेगा ड्रोन मार्केट, इन 5 म्यूचुअल फंड्स ने डिफेंस कंपनियों में पहले ही किया है निवेश; रखें नजर
