TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Soma Roy

पत्रकारिता में 10 साल से ज्‍यादा का अनुभव रखने वाली सोमा रॉय वर्तमान में मनी9 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वह टाइम्‍सनाउ डिजिटल, राजस्‍थान पत्रिका, हिंदुस्‍तान टाइम्‍स और दैनिक जागरण जैसे संस्‍थानों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं. इन्‍होंने प्रिंट से लेकर डिजिटल मीडिया दोनों स्‍ट्रीम में काम किया है. बिजनेस, एजुकेशन, धर्म-कर्म और एंटरटेनमेंट इनके पसंदीदा सेग्‍मेंट हैं. बिजनेस की कठिन खबरों को आसान बनाकर लोगों को समझाने की कला इन्‍हें बखूबी आती है. कला और संगीत में इनकी विशेष दिलचस्‍पी है. इनकी कार्यकुशलता और बेहतर प्रदर्शन के चलते इन्‍हें कई अवार्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है.

Read More
Soma Roy

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2025 में छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, हालांकि वो साल 2024 के पांचवें पायदान से खिसककर नीचे आ गया है. हालांकि मजबूत आर्थिक ग्रोथ के चलते भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

Mark Mobius का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, उन्होंने उभरते बाजारों में निवेश की नई सोच दुनिया को दी. उन्‍होंने Franklin Templeton के साथ उभरते बाजारों में निवेश को लोकप्रिय बनाया. एशिया से अफ्रीका तक निवेश के अवसर पहचानने वाले मोबियस को एक दूरदर्शी निवेशक के तौर पर जाना जाता था.

Wipro, HDB Financial Services और Tejas Networks समेत कई शेयर आज तिमाही नतीजों और खबरों के चलते फोकस में रहेंगे. बड़े ऑर्डर, डील्स और ब्लॉक डील्स जैसे ट्रिगर्स से बाजार में तेज हलचल देखने को मिल सकती है. मजबूत और कमजोर नतीजों के मिश्रण के बीच आज स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

सैलरी बढ़ने पर SIP निवेश को तेजी से बढ़ाने से कंपाउंडिंग का फायदा कई गुना बढ़ जाता है और बड़ा फंड तैयार हो सकता है. ₹20,000 की SIP को बिना बढ़ाए रखने पर भी 20 साल में ₹1.84 करोड़ तक पा सकते हैं, जबकि SIP बढ़ाने की रणनीति लंबी अवधि में करोड़पति बनने का रास्‍ता बन सकता है.

Suzlon Energy समेत कुछ मिडकैप स्टॉक्स कम P/E के चलते अंडरवैल्यूड नजर आ रहे हैं. मगर मजबूत फंडामेंटल, अच्छे रिटर्न रेशियो और सेक्टर ग्रोथ के कारण इन शेयरों में लॉन्ग टर्म में तेज उछाल की संभावना है. ऐसे में ये स्टॉक्स निवेशकों के लिए बड़ा मौका बन सकते हैं.

MTAR Technologies Ltd के शेयर में एक दिन में करीब 10% की जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी को Bloom Energy की सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में ब्‍लूम एनर्जी के ओरेकल से हुई डील का फायदा MTAR Tech को होगा.

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जबकि चांदी में मजबूती जारी रही. MCX पर सोना गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीदों के बीच निवेशक सतर्क हैं, जिससे सोना-चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर के आसपास बनी हुई हैं.

कुछ दिग्‍गज कंपनियां तेजी से कर्ज घटाकर बैलेंस शीट मजबूत करने और कैश-रिच बनने पर फोकस कर रही हैं. कंपनियां डीलिवरेजिंग, डी-मर्जर और मजबूत कैश फ्लो के जरिए वैल्यू बढ़ाने की रणनीति अपना रही हैं, जिससे भविष्य में ग्रोथ की संभावना बढ़ेगी. इससे निवेशकों के लिए भी बड़ा मौका हाथ लगने की उम्‍मीद है.

NSE में FY26 के दौरान करीब 35 लाख एक्टिव निवेशक कम हुए, जो 3 साल में पहली और अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर Zerodha समेत कुछ दिग्‍गज डिस्काउंट ब्रोकर्स पर सबसे ज्‍यादा पड़ा है. हालांकि इस गिरावट के बावजूद कुछ प्‍लेटफॉर्मस ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप दोबारा टैरिफ लागू कर सकते हैं, जिससे वैश्विक व्यापार और बाजारों में हलचल बढ़ सकती है. इस बात के संकेत खुद यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी ने दिया है. उनके मुताबिक सेक्शन 301 के तहत टैरिफ वापसी की तैयारी है, जिससे ट्रेड वॉर का खतरा फिर बढ़ सकता है.