TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Anthem Biosciences IPO: अब तक 0.21 गुना हुआ सब्‍सक्राइब, GMP भी पहुंचा ₹101

बेंगलुरु की प्रमुख कंपनी एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड का IPO 14 जुलाई को सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुल चुका है. शुरुआती दौर में इसे निवेशकों से अच्‍छा रिस्‍पांस मिल रहा है, इतना ही नहीं इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में भी उछाल देखने को मिला है, जिससे निवेशकों को अच्‍छी लिस्टिंग की उम्‍मीद है.

Anthem Biosciences IPO Image Credit: money9

Anthem Biosciences IPO: दवा अनुसंधान, विकास और निर्माण (CRDMO) का काम करने वाली बेंगलुरु की प्रमुख कंपनी एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड का IPO 14 जुलाई यानी आज खुल चुका है. इसे निवेशकों से अच्‍छा रिस्‍पांस मिल रहा है. आईपीओ के खुलने के चंद घंटों में ही ये अब तक 0.19 गुना सब्‍सक्राइब हो चुका है, जिसमें NII कैटेगरी के निवेशकों ने सबसे ज्‍यादा दिलचस्‍पी दिखाई है. खास बात यह है कि इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम भी उछल गया है, जो निवेशकों को अच्‍छे लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है.

यह IPO 14 जुलाई 2025 को खुला, जो 16 जुलाई 2025 को बंद होगा, जिसमें 5.96 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. इसके जरिए कंपनी की योजना 3,395 करोड़ रुपये जुटाने की है. इस IPO से मिलने वाली पूरी राशि प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशकों को जाएगी.

कितना हुआ सब्‍सक्राइब?

श्रेणीसब्सक्रिप्शन (गुना)
कुल सब्सक्रिप्शन0.21
रिटेल (Retail)0.24
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)0.00
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)0.40

नोट: चित्‍तौड़गढ़ के डेटा के अनुसार यह टेबल 14 जुलाई 2025, दोपहर 12:09:35 बजे तक के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों पर आधारित है.

GMP दे रहा मुनाफे का इशारा

इंवेस्‍टरगेन के मुताबिक 14 जुलाई की सुबह 10:29 बजे तक एंथम बायोसाइंसेज IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 101 रुपये था, जो अपर प्राइस बैंड 570 रुपये के मुकाबले 671 रुपये पर लिस्‍ट होने की उम्‍मीद है. इसमें 17.72% के संभावित लिस्टिंग गेन का अनुमान है.

IPO डिटेल

एंथम बायोसाइंसेज का IPO 3,395 करोड़ रुपये का है, जिसमें पूरी तरह ऑफर फॉर सेल शामिल है. शेयरों की कीमत 540 से 570 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. इसमें न्यूनतम लॉट साइज 26 शेयरों का है, जिसके लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,820 रुपये का निवेश करना होगा. वहीं कर्मचारियों को 50 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जा रही है.

IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है. शेयरों का आवंटन 17 जुलाई 2025 को तय होने की उम्मीद है, और लिस्टिंग 21 जुलाई 2025 को BSE और NSE पर होगी.

यह भी पढ़ें: रिटर्न की बाप है ये चिप कंपनी, 5 साल में दे चुकी है 7000% से ज्‍यादा रिटर्न, इन 2 स्‍टॉक्स का भी ऑर्डर बुक दमदार

क्‍या है कंपनी का काम?

2006 में स्थापित एंथम बायोसाइंसेज एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CRDMO) है, जो ड्रग डिस्कवरी, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस प्रदान करती है. कंपनी न्यू केमिकल एंटिटीज (NCE) और न्यू बायोलॉजिकल एंटिटीज (NBE) में अपनी स्‍पेशियलिटभ्‍ के लिए जानी जाती है. यह 44 से ज्यादा देशों में 550 से अधिक क्लाइंट्स को सर्विसेज देती है. 30 सितंबर 2024 तक कंपनी के पास 196 सक्रिय प्रोजेक्ट्स थे, जिनमें 170 डिस्कवरी, 132 अर्ली-फेज, 16 लेट-फेज और 13 कमर्शियल मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.