पश्चिम एशिया में तनाव से अमोनिया सप्लाई पर संकट, इन 3 फर्टिलाइजर कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित, नजर में रखें शेयर
पश्चिम एशिया में जारी तनाव से कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित होने पर केमिकल और फर्टिलाइजर सेक्टर दबाव में है. Alkyl Amines और Balaji Amines ने उत्पादन रोका, जबकि Deepak Nitrite फिलहाल स्थिर है. ऐसे में शॉर्ट टर्म में जोखिम, लेकिन लॉन्ग टर्म में ग्रोथ के मौके बने हुए हैं. निवेशक इन शेयरों पर नजर रख सकते हैं.
पश्चिम एशिया में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव का असर अब भारत के केमिकल और फर्टिलाइजर सेक्टर पर साफ दिखने लगा है. सप्लाई चेन में बाधा और कच्चे माल की कमी के चलते कई कंपनियां उत्पादन में कटौती करने को मजबूर हैं. ऐसे में बाजार की नजर अब उन कंपनियों पर है, जिनके बिजनेस पर इसका सीधा असर पड़ सकता है. फिलहाल फर्टिलाइजर और केमिकल सेक्टर कच्चे माल की कमी के कारण दबाव में है. हालांकि यह समस्या अस्थायी मानी जा रही है. लंबी अवधि में फार्मा और एग्रोकेमिकल सेक्टर की मजबूत मांग, क्षमता विस्तार और इंपोर्ट सब्स्टीट्यूशन जैसे फैक्टर इन कंपनियों की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकते हैं. हम ऐसे ही 3 फर्टिलाइजर कंपनियों के बारे में बता रहे हैं जिनके स्टॉक को निवेशक रडार में रख सकते हैं.
Alkyl Amines Chemicals
Alkyl Amines Chemicals ने कच्चे माल की कमी के कारण अपने पातालगंगा, कुरकुंभ और दहेज प्लांट्स में कुछ उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया है. कंपनी ने इसे ‘फोर्स मेज्योर’ स्थिति बताया है. कंपनी ने भी एक्सचेंजों को सूचित किया है कि निर्माताओं द्वारा अमोनिया की सप्लाई बाधित होने के कारण उसके प्लांट्स फिलहाल संचालन में नहीं हैं.
वित्तीय प्रदर्शन (FY23–FY25)
- नेट सेल्स: ₹16,831 करोड़ → ₹14,406 करोड़ → ₹15,718 करोड़
- ऑपरेटिंग प्रॉफिट: ₹3,571 करोड़ → ₹2,656 करोड़ → ₹3,209 करोड़
- नेट प्रॉफिट: ₹2,287 करोड़ → ₹1,489 करोड़ → ₹1,861 करोड़
Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹3,540 मिलियन रहा, जबकि मुनाफा घटकर ₹423 मिलियन पर आ गया.
Balaji Amines
Balaji Amines ने भी कच्चे माल की कमी के कारण अपने प्लांट्स के बंद होने की पुष्टि की है. कंपनी ने कहा है कि इस स्थिति का वित्तीय और ऑपरेशनल असर फिलहाल आंकना मुश्किल है. यह कंपनी भी अमोनिया की कमी झेल रही है.
वित्तीय प्रदर्शन (FY23–FY25):
- नेट सेल्स: ₹23,554 करोड़ → ₹16,415 करोड़ → ₹13,971 करोड़
- ऑपरेटिंग प्रॉफिट: ₹6,244 करोड़ → ₹3,534 करोड़ → ₹2,654 करोड़
- नेट प्रॉफिट: ₹4,057 करोड़ → ₹2,323 करोड़ → ₹1,586 करोड़
Q3 FY26 में रेवेन्यू ₹3,313 मिलियन और मुनाफा ₹308 मिलियन दर्ज किया गया.
Deepak Nitrite
Deepak Nitrite ने अब तक सप्लाई संकट को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है लेकिन यह भी उसी सेक्टर में काम करती है जहां कच्चे माल की निर्भरता ज्यादा है. इसे भी अमोनिया संकट झेलना पड़ रहा है.
वित्तीय प्रदर्शन (FY23–FY25):
- नेट सेल्स: ₹79,721 करोड़ → ₹76,818 करोड़ → ₹82,819 करोड़
- ऑपरेटिंग प्रॉफिट: ₹13,389 करोड़ → ₹12,027 करोड़ → ₹11,789 करोड़
- नेट प्रॉफिट: ₹8,520 करोड़ → ₹8,109 करोड़ → ₹6,974 करोड़
Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹19,750 मिलियन और मुनाफा ₹998 मिलियन रहा.
तीनों के शेयरों का हाल
| कंपनी | शेयर प्राइस (₹) | बदलाव (₹) | प्रतिशत बदलाव |
|---|---|---|---|
| Deepak Nitrite Limited | ₹1,423.10 | +28.70 | +2.06% |
| Balaji Amines Limited | ₹1,075.20 | +74.80 | +7.48% |
| Alkyl Amines Chemicals Limited | ₹1,360.40 | +81.40 | +6.36% |
सोर्स: NSE (सभी डेटा 18 मार्च दोपहर 2:08 बजे तक के हैं)
ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में आज रैली, इन 5 वजहों से गोली की रफ्तार से भागे Nifty-Sensex, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: बाजार में लगा तेजी का हैट्रिक, सेंसेक्स 633 अंक ऊपर, निफ्टी 23750 के ऊपर, IT शेयरों में बंपर रैली
Dixon Technologies के सितारे गर्दिश में! डिमांड और बढ़ती लागत ने बढ़ाई मुश्किल, क्या शेयरों पर दिखेगा असर
शेयर बाजार में आज रैली, इन 5 वजहों से गोली की रफ्तार से भागे Nifty-Sensex, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़
