फरवरी में 63% MF ने बढ़ाई कैश होल्डिंग, ₹1.36 लाख करोड़ रहा कैश, जानें किस फंड हाउस के पास सबसे अधिक पैसा
बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच फरवरी में 63% म्यूचुअल फंड हाउस ने अपनी इक्विटी स्कीमों में कैश होल्डिंग बढ़ाई. महीने के अंत तक इक्विटी फंड्स के पास ₹1.36 लाख करोड़ नकदी रही. नए फंड ऑफर (NFO) से भी निवेश आया. SBI Mutual Fund के पास सबसे ज्यादा कैश दर्ज किया गया.
शेयर बाजार में वोलेटिलिटी बढ़ने के बीच फरवरी महीने में कई म्यूचुअल फंड हाउस ने अपनी इक्विटी स्कीमों में नकदी (कैश) बढ़ा दी. प्राइम एमएफ डाटाबेस के मुताबिक, करीब 63 प्रतिशत म्यूचुअल फंड हाउस ने फरवरी में अपनी कैश होल्डिंग बढ़ाई. फरवरी के दौरान बाजार में हल्की गिरावट भी देखी गई. इस महीने सेंसेक्स करीब 1.2 प्रतिशत और निफ्टी 0.6 प्रतिशत नीचे रहा. ऐसे माहौल में फंड मैनेजरों ने सावधानी बरतते हुए ज्यादा कैश रखना बेहतर समझा.
इक्विटी फंड्स के पास ₹1.36 लाख करोड़ कैश
फरवरी के अंत तक इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के पास कुल ₹1.36 लाख करोड़ कैश था. यह जनवरी के ₹1.35 लाख करोड़ से थोड़ा ज्यादा है. हालांकि कुल निवेश के मुकाबले कैश का अनुपात लगभग स्थिर रहा. इससे साफ है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद फंड हाउस ने निवेश पूरी तरह कम नहीं किया.
- फरवरी में कैश – 2.62%
- जनवरी में कैश – 2.63%
नए फंड लॉन्च से आया पैसा
फरवरी में कई नए फंड ऑफर (NFO) भी लॉन्च हुए, जिससे फंड हाउस के पास नकदी बढ़ी. इस तरह कुल मिलाकर ₹5,357 करोड़ की रकम जुटाई गई.
- 21 ओपन-एंडेड स्कीमों से – ₹4,979 करोड़
- 1 क्लोज-एंडेड स्कीम से – ₹378 करोड़
इक्विटी फंड्स में सबसे ज्यादा निवेश
फरवरी में जुटाए गए पैसे में सबसे ज्यादा हिस्सा इक्विटी फंड्स का रहा.
- इक्विटी स्कीमों से – ₹3,955 करोड़
- SBI क्वालिटी फंड – ₹2,245 करोड़
- कोटक सर्विसेज फंड – ₹760 करोड़
- एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज फंड – ₹224 करोड़
किन फंड हाउस के पास सबसे ज्यादा कैश
फरवरी के अंत तक कुछ बड़े म्यूचुअल फंड हाउस के पास सबसे ज्यादा कैश रहा.
- SBI Mutual Fund – ₹26,101 करोड़
- HDFC Mutual Fund – ₹19,453 करोड़
- ICICI Prudential Mutual Fund – ₹15,514 करोड़
- Axis Mutual Fund – ₹10,892 करोड़
- Kotak Mahindra Mutual Fund – ₹4,592 करोड़
कुछ फंड हाउस ने घटाया कैश
जहां कई फंड हाउस ने कैश बढ़ाया, वहीं कुछ ने इसे कम भी किया.
- HDFC Mutual Fund – ₹8,236 करोड़ की कमी
- Motilal Oswal Mutual Fund – ₹2,534 करोड़ की कमी
- PPFAS Mutual Fund – ₹2,043 करोड़ की कमी
यह भी पढ़ें: TCS से लेकर Infosys तक टूट रहे हैं ये 5 लार्ज कैप स्टॉक, लेकिन फंडामेंटल है मजबूत; निवेशक रखें रडार पर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
2030 तक तेजी से बढ़ेगा ड्रोन मार्केट, इन 5 म्यूचुअल फंड्स ने डिफेंस कंपनियों में पहले ही किया है निवेश; रखें नजर
बाजार में गिरावट के बीच क्या SIP रोक देना सही फैसला? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
20 साल में 21 गुना तक बढ़ा पैसा! इन 7 म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को किया मालामाल
