रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही रणवीर की फिल्म धुरंधर 2, एडवांस बुकिंग में पार किए ₹100 करोड़

फिल्म Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग दुनियाभर में लगभग 101 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इसमें से करीब 44 करोड़ रुपये भारत से आए हैं, जबकि 57 करोड़ रुपये विदेशों से मिले हैं. विदेशों में फिल्म को काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.

धुरंधर Image Credit: Money 9 Live

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh की आने वाली फिल्म Dhurandhar: The Revenge रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाती दिखाई दे रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर ली है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की एडवांस प्री-सेल्स 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी हैं.

फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. खासकर अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में टिकटों की मांग तेजी से बढ़ रही है. कई सिनेमाघरों में शो लगभग फुल हो चुके हैं और थिएटर मालिकों को नए शो जोड़ने पड़ सकते हैं.

एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई

Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म Dhurandhar: The Revenge की एडवांस बुकिंग दुनियाभर में लगभग 101 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इसमें से करीब 44 करोड़ रुपये भारत से आए हैं, जबकि 57 करोड़ रुपये विदेशों से मिले हैं. विदेशों में फिल्म को काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.

खासकर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब AUD 1.05 मिलियन तक पहुंच गई है, जिससे इसने Baahubali: The Conclusion का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.

देश / क्षेत्रकमाई
अमेरिकाUSD 3,375,000
कनाडाUSD 925,000
ऑस्ट्रेलियाUSD 725,000
यूनाइटेड किंगडमUSD 500,000
जर्मनीUSD 300,000
यूरोपUSD 175,000
बाकी देशUSD 150,000
ओवरसीज कुलUSD 6,150,000

टिकट बिक्री में भी बना नया रिकॉर्ड

टिकट बिक्री के मामले में भी Dhurandhar: The Revenge ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म ने एडवांस टिकट बिक्री के मामले में भी Baahubali: The Conclusion को पीछे छोड़ दिया है. कई देशों में शो लगभग हाउसफुल हो चुके हैं. ऐसे में सिनेमाघरों में अतिरिक्त शो जोड़ने की संभावना है.

रिलीज से पहले बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म की एडवांस बुकिंग 150 करोड़ रुपये से ज्यादा तक पहुंच सकती है. अगर भारत में फिल्म 100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लेती है, तो इसकी एडवांस कमाई 200 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकती है. ऐसा होने पर यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: IDBI Bank Share Crash: प्राइवेटाइजेशन डील रुकने की खबर से शेयर 16% टूटा, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने