GIFT City से आया पहला IPO, XED Executive Development ने खोला पब्लिक इश्यू, जानें कितना है प्राइस बैंड
GIFT City से पहला IPO लॉन्च हो गया है. XED Executive Development ने 16 मार्च 2026 को अपना पब्लिक इश्यू निवेश के लिए खोल दिया है, जो 24 मार्च तक खुला रहेगा. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 10 से 10.5 डॉलर प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह डॉलर आधारित इश्यू है, जिसमें NRI, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक और अन्य ग्लोबल निवेशक हिस्सा ले सकते हैं.
XED Executive Development IPO: देश के इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर GIFT City से पहला IPO आ गया है. XED Executive Development ने सोमवार 16 मार्च 2026 को अपना पब्लिक इश्यू निवेशकों के लिए खोल दिया है. यह इश्यू 24 मार्च 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. खास बात यह है कि यह पूरी तरह डॉलर आधारित IPO है. इस इश्यू में दुनिया भर के पात्र निवेशक हिस्सा ले सकते हैं. कंपनी के मुताबिक यह GIFT City के लिए एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है.
कितना है प्राइस बैंड
XED Executive Development ने अपने IPO के लिए 10 से 10.5 डॉलर प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह इश्यू पूरी तरह अमेरिकी डॉलर में जारी किया गया है. IPO बंद होने के बाद कंपनी के शेयर NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज और India International Exchange पर लिस्ट होंगे. दोनों एक्सचेंज GIFT City में मौजूद हैं. इससे ग्लोबल निवेशकों को सीधे भारत के इंटरनेशनल फाइनेंशियल मार्केट में निवेश का मौका मिलेगा.
किन को मिलेगा निवेश का मौका
यह IPO IFSC के नियमों के तहत पात्र निवेशकों के लिए खुला है. इसमें NRI, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, संस्थागत निवेशक और अन्य विदेशी निवेशक हिस्सा ले सकते हैं. निवेशक GIFT City IFSC में रजिस्टर्ड ब्रोकर या इंटरमीडियरी के जरिये इसमें आवेदन कर सकते हैं. निवेश की सभी प्रक्रिया डॉलर में होगी. निवेशकों को 24 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना होगा.
GIFT City के लिए अहम कदम
एक्सचेंज अधिकारियों के अनुसार यह IPO GIFT City के लिए एक बड़ा कदम है. इससे भारत के इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर को ग्लोबल कैपिटल मार्केट में पहचान मिलेगी. अधिकारियों का कहना है कि यह लिस्टिंग GIFT City को क्रॉस बॉर्डर फंड जुटाने के मजबूत प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करेगी. इससे भविष्य में और भी ग्लोबल कंपनियां यहां से कैपिटल जुटाने के लिए आ सकती हैं.
ये भी पढ़ें- PhonePe ने अचानक टाला IPO, वैश्विक तनाव और बाजार की अनिश्चितता बनी वजह, CEO ने दिया बड़ा अपडेट
क्या करती है XED Executive Development
XED Executive Development की स्थापना साल 2018 में हुई थी. यह कंपनी ग्लोबल एग्जीक्यूटिव एजुकेशन और लीडरशिप ट्रेनिंग से जुड़ी सेवाएं देती है. कंपनी बड़े संगठनों के वरिष्ठ पेशेवरों और मैनेजमेंट लीडर्स के लिए खास ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाती है. इसके प्रोग्राम भारत, मिडिल ईस्ट, साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्थ अमेरिका जैसे कई बड़े बाजारों में ऑपरेट होते हैं.
Latest Stories
IPO का बाजार फिर होगा गुलजार, सेबी ने कई कंपनियों के इश्यू को दी मंजूरी; जानें- इनके प्लान और नाम
कोल इंडिया के CMPDI IPO के GMP ने भरी रफ्तार, इश्यू के खुलने से पहले ही इतने रुपये पर पहुंचा प्रीमियम
PhonePe ने अचानक टाला IPO प्लान, वैश्विक तनाव और बाजार की अनिश्चितता बनी वजह, CEO ने दिया बड़ा अपडेट
