Closing Bell: बाजार में लौटी हरियाली! सेंसेक्स 938 अंक उछला, निफ्टी 23400 के ऊपर बंद; इन 4 कारणों से आई तेजी
सेक्टर के लिहाज से Nifty Auto में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. इसके अलावा, Nifty Financial Services और Nifty Private Bank इंडेक्स ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. दूसरी ओर Nifty Realty अपने सेक्टर के अन्य इंडेक्स के मुकाबले कमजोर रहा. कुल 1,410 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 2,772 शेयरों में गिरावट आई और 157 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. Nifty 50 में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में Mahindra & Mahindra, Grasim Industries, Trent, UltraTech Cement और HDFC Bank शामिल रहे.
भारतीय शेयर बाजार आज, 16 मार्च को तीन दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए तेजी के साथ बंद हुआ. ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला. कारोबार के अंत में Nifty 50 257.70 अंक यानी 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 23,408.80 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं BSE Sensex 938 अंक यानी 1.26 फीसदी चढ़कर 75,502.85 के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि, ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले कमजोर रहा. Nifty Midcap 100 0.43 फीसदी और Nifty Smallcap 100 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.
बाजार चढ़ा, लेकिन गिरावट में रहे ज्यादा शेयर
शेयर बाजार में आज गिरावट वाले शेयरों का दबदबा रहा. कुल 1,410 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 2,772 शेयरों में गिरावट आई और 157 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. Nifty 50 में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में Mahindra & Mahindra, Grasim Industries, Trent, UltraTech Cement और HDFC Bank शामिल रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Bharat Electronics, Wipro, Max Healthcare Institute, Sun Pharmaceutical Industries और Coal India रहे.
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टर के लिहाज से Nifty Auto में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. इसके अलावा, Nifty Financial Services और Nifty Private Bank इंडेक्स ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. दूसरी ओर Nifty Realty अपने सेक्टर के अन्य इंडेक्स के मुकाबले कमजोर रहा.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

बाजार में रिकवरी की बड़ी वजहें
निचले स्तरों पर वैल्यू बायिंग
16 मार्च को बाजार में निचले स्तरों पर निवेशकों ने वैल्यू बायिंग की. दिन के लो से BSE Sensex करीब 700 अंक उछल गया, जबकि Nifty 50 ने दोबारा मनोवैज्ञानिक 23,000 के स्तर को पार कर लिया. मेटल, ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार में रिकवरी देखने को मिली.
India VIX में गिरावट
वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई और यह 22 के नीचे ट्रेड करता दिखा. VIX में गिरावट से संकेत मिलता है कि बाजार में बिकवाली का दबाव कुछ कम हो सकता है. हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि अगर VIX 18 से ऊपर बना रहता है तो निकट अवधि में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
जियो पॉलिटिकल टेंशन में राहत
ग्लोबल लेवल पर जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने से भी बाजार की धारणा में सुधार आया. इसी बीच भारत के झंडे वाले दो LPG कैरियर Shivalik और Nanda Devi करीब 92,712 मीट्रिक टन LPG लेकर पिछले सप्ताह सुरक्षित रूप से इस जलमार्ग को पार कर भारत की ओर रवाना हुए. इससे सप्लाई बाधित होने की आशंकाएं फिलहाल कम हुई हैं.
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव साइन
ग्लोबल मार्केट से भी पॉजिटिव संकेत मिले. 16 मार्च को Nasdaq फ्यूचर्स करीब 0.7 फीसदी तक चढ़े, जबकि Dow Jones Industrial Average और S&P 500 के फ्यूचर्स में क्रमशः 0.54 फीसदी और 0.66 फीसदी की बढ़त देखी गई.
कैसा रहा था कल का बाजार?
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 1,470 अंक यानी 1.93 फीसदी टूटकर 74,564 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 488 अंक यानी 2.06 फीसदी गिरकर 23,151 के स्तर पर आ गया. कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा दबाव मेटल, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला.
इसे भी पढ़ें- इन 7 शेयरों में आई भयानक तबाही! दो हफ्तों में 55 प्रतिशत तक टूटे स्टॉक्स, भाव ₹20 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
REC Ltd Dividend: सरकारी कंपनी ने घोषित किया ₹3.20 प्रति शेयर डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट
रिकॉर्ड लो लेवल पर रुपया! डॉलर के मुकाबले पहुंचा 92.49, जानें पिछले 5 साल में कब-कब फिसली भारतीय करेंसी
पश्चिम एशिया संकट का असर, Citi Research ने निफ्टी का टारगेट घटाया, जानें साल के अंत तक कहां जा सकता है इंडेक्स
