REC Ltd Dividend: सरकारी कंपनी ने घोषित किया 32% का डिविडेंड, निवेशकों की मौज, जानिए रिकॉर्ड डेट
सरकारी कंपनी REC Ltd ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चौथा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी अपने निवेशकों को 3.20 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 मार्च 2026 तय की गई है और भुगतान 14 अप्रैल तक किया जाएगा.
PSU फाइनेंस कंपनी REC Ltd ने अपने निवेशकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी सरकारी बिजली कंपनियों का फाइनेंस मैनेज करती है. कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चौथा अंतरिम डिविडेंड देने को मंजूरी दी है. इस फैसले के बाद शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹3.20 का डिविडेंड मुहैया कराया जाएगा. जानकारी के मुताबिक यह भुगतान तय रिकॉर्ड डेट के आधार पर पात्र निवेशकों को किया जाएगा.
क्या है डिविडेंड की रकम
REC Ltd ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 16 मार्च 2026 को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चौथा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया. यह डिविडेंड 32 फीसदी की दर से दिया जाएगा, जो कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹3.20 के बराबर है.
कंपनी ने बताया कि इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) तय की गई है. जिन निवेशकों के नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे. कंपनी ने यह भी कहा है कि अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 14 अप्रैल 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा.
तीसरी तिमाही में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में REC का मुनाफा लगभग स्थिर रहा है. कंपनी ने Q3 FY26 में ₹4,043 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹4,029 करोड़ के मुकाबले करीब 0.3 फीसदी ज्यादा है. कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी बढ़ी है. तीसरी तिमाही में NII बढ़कर ₹5,275 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹5,133 करोड़ थी. इस तरह NII में सालाना आधार पर करीब 2.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें: ईरान जंग का असर! 400 से ज्यादा शेयर डबल डिजिट में टूटे, बाजार में हड़कंप; इन स्टॉक में आपका भी लगा है पैसा?
शेयर का हाल
REC के शेयरों में हाल के समय में कमजोरी देखी गई है. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 0.14 फीसदी गिरा है. वहीं एक महीने में इसमें लगभग 4.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. अगर लंबी अवधि की बात करें तो छह महीनों में शेयर करीब 12.74 फीसदी गिर चुका है. वहीं साल 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 3.20 फीसदी की गिरावट आई है. पिछले एक साल में यह शेयर करीब 19.33 फीसदी टूट चुका है.
कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का उच्च स्तर ₹450 और निचला स्तर ₹321 रहा है. सोमवार को NSE पर REC का शेयर करीब 0.29 फीसदी बढ़कर ₹332.45 पर कारोबार करता देखा गया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
क्या अभी निफ्टी में शॉर्ट करना सही रणनीति है? इतिहास कहता है बड़ी गिरावट के बाद अक्सर आती है रिकवरी: SAMCO Securities
17 मार्च को खरीदें ये 3 शेयर, एक्सपर्ट की है सलाह; एक हफ्ते में हिट होगा टारगेट; जानें- क्यों दमदार हैं स्टॉक्स
Nifty Outlook 17 March: शैडो के साथ चार्ट पर बना बुलिश कैंडल, आएगी तेजी या फिसलेगा निफ्टी? क्या हो रणनीति?
