EPFO का तोहफा, 28 सितंबर को ऑन द स्पॉट निपटेगा PF का अटका काम, जानें नजदीकी कैंप की लोकेशन
EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0 पहल के तहत कल यानी 28 सितंबर को स्पेशल कैंप लगने वाला है. इस कैंप में आपको ईपीएफओ स्कीम और पीएफ से जुड़ी शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान भी दिया जाएगा. कैंप में आप सीधे ईपीएफओ अधिकारी से बात कर जानकारी ले पाएंगे.
Highlights
- 28 सितंबर को ईपीएफओ का स्पेशल कैंप.
- मौके पर सुलझेगी पीएफ से जुड़ी शिकायतें.
- जानें आपके घर के नजदीकी कैंप की लोकेशन.
एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन यानी EPFO कल 28 सितंबर को Nidhi Aapke Nikat 2.0 पहल के तहत एक स्पेशल कैंप लगाएगा, इस कैंप को लगाने का मकसद पीएफ खाताधारकों को EPFO की स्कीम और फायदों को समझने में मदद करना है. यह कैंप EPFO सेवाओं को खाताधारकों के करीब लाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें कैंप लगाए जाएंगे जहां अधिकारी सीधे मेंबर को EPFO Scheme, प्रोसेस और फायदों के बारे में समझाएंगे. इस पहल के तहत ईपीएफओ की ओर से मौके पर शिकायत (ऑन द स्पॉट) सुलझाने में भी मदद मिलेगी.
EPFO के ऑफिशियल फेसबुक पेज और X पर शेयर किए गए पोस्ट में कल लगने वाले कैंप की जानकारी के साथ एक गूगल ड्राइव का भी लिंक शेयर किया गया है जिसमें एक पीडीएफ फाइल है, इस पीडीएफ फाइल में अलग-अलग शहरों के नाम के आगे इस बात की जानकारी दी गई है कि किस शहर में कहां पर निधि आपके निकट 2.0 कैंप लगाया जाएगा.
अगर आप भी अपने शहर में ये कैंप कहां लगने वाला है, इस बात की जानकारी चाहते हैं तो पोस्ट में शेयर किए ड्राइव लिंक पर क्लिक कर पूरी लिस्ट देख सकते हैं. ईपीएफओ ने कहा है कि इस स्पेशल कैंप में हिस्सा लेने वालों को EPFO के तहत दी जाने वाली अलग-अलग सर्विस और प्रोसेस को समझने के लिए अधिकारियों से सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा.
कौन से डॉक्यूमेंट्स ले जाने चाहिए?
किसी खास शिकायत के लिए कैंप में आने वाले PF मेंबर्स को अपनी समस्या से जुड़े डॉक्यूमेंट्स ले जाने चाहिए. इनमें ये शामिल हो सकते हैं, आधार कार्ड,पैन कार्ड, UAN डिटेल्स, EPF मेंबर ID, बैंक अकाउंट डिटेल्स, क्लेम से जुड़े डॉक्यूमेंट्स, पिछली शिकायत की कॉपी. ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ फोटोकॉपी भी साथ लेकर जाएं.
Nidhi Aapke Nikat 2.0 Camp Near Me: ऐसे पता लगाएं लोकेशन
https://drive.google.com/drive/u/0/folders/113NbMjE6RoeGMZXBLHXfv43qrRo5AHs9
ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें-
Latest Stories
₹6000 का बिल है? ₹2,000-₹2,000 करके 3 बार में कर सकते हैं UPI पेमेंट? पहले जान लें ये नियम
8th Pay Commission: Level 1-18 कर्मचारियों के लिए क्यों उठी One Rank, One Pension की मांग?
EPF Balance अचानक गायब दिख रहा? इन वजहों से अटक सकता है आपका पैसा, तुरंत करें ये काम
