कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation-EPFO) भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत कार्य करने वाली एक संस्था है. इसकी स्थापना वर्ष 1952 में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम के तहत की गई थी. EPFO का मुख्य उद्देश्य संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. यह कर्मचारियों के भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (EDLI) का संचालन करता है. वर्तमान में EPFO करोड़ों कर्मचारियों और लाखों संस्थानों को सामाजिक सुरक्षा सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा डिजिटल सुविधाओं के जरिए सेवाओं को लगातार बेहतर बना रहा है.
EPFO Whatsapp Number: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO की नई WhatsApp सेवा लॉन्च की है. इस सुविधा का उद्देश्य पीएफ से जुड़ी रोजमर्रा की सेवाओं को आसान बनाना है. यह सुविधा EPFO के 74वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान लॉन्च की गई.
EPFO की VISHWAS 2026 योजना के तहत पुराने PF मामलों में कंपनियों को पेनल्टी पर बड़ी राहत मिल सकती है. सामान्य नियमों में लेट PF भुगतान पर पेनल्टी 37% सालाना तक हो सकती है, लेकिन पात्र मामलों में यह 0.25%, 0.50% या अधिकतम 1% प्रति महीना हो सकती है. आवेदन की अंतिम तारीख 28 दिसंबर 2026 है.
EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0 पहल के तहत कल यानी 28 सितंबर को स्पेशल कैंप लगने वाला है. इस कैंप में आपको ईपीएफओ स्कीम और पीएफ से जुड़ी शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान भी दिया जाएगा. कैंप में आप सीधे ईपीएफओ अधिकारी से बात कर जानकारी ले पाएंगे.
EPFO Higher Pension को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिलहाल ज्यादा वेतन के आधार पर पेंशन का विकल्प नए कर्मचारियों के लिए खुला नहीं है. जानें 2026 के EPS नियम, ₹15,000 वेतन सीमा, पात्रता और ज्यादा पेंशन लेने का असर.