अब WhatsApp पर चेक कर सकेंगे अपने PF खाते का बैलेंस और पासबुक, EPFO ने शुरू की नई सर्विस
EPFO Whatsapp Number: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO की नई WhatsApp सेवा लॉन्च की है. इस सुविधा का उद्देश्य पीएफ से जुड़ी रोजमर्रा की सेवाओं को आसान बनाना है. यह सुविधा EPFO के 74वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान लॉन्च की गई.
Highlights
- सदस्यों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई तरह की जानकारियां मिलेंगी.
- यह सुविधा EPFO के 74वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान लॉन्च की गई.
- पात्र निष्क्रिय EPF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की सुविधा भी शुरू की गई.
EPFO Whatsapp Number: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी खबर है. अब कर्मचारी अपने मोबाइल फोन पर WhatsApp के जरिए भी पीएफ (PF) बैलेंस, पासबुक और खाते में हुए लेनदेन की जानकारी हासिल कर सकेंगे. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO की नई WhatsApp सेवा लॉन्च की है. इस सुविधा का उद्देश्य पीएफ से जुड़ी रोजमर्रा की सेवाओं को आसान बनाना और सदस्यों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए EPFO कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है.
यह सुविधा EPFO के 74वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान लॉन्च की गई. श्रम मंत्रालय के मुताबिक, सदस्य EPFO की वेरिफाइड WhatsApp सेवा के जरिए अपने पीएफ खाते का बैलेंस, पासबुक की जानकारी और पिछले पांच ट्रांजैक्शन देख सकेंगे.
WhatsApp पर मिलेंगी ये सुविधाएं
EPFO की नई सेवा के तहत सदस्यों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई तरह की जानकारियां मिलेंगी. इसमें पीएफ खाते में जमा कुल बैलेंस चेक करने, पासबुक की जानकारी हासिल करने और खाते में हुए पिछले पांच लेनदेन देखने की सुविधा शामिल है.
इसके अलावा, WhatsApp सर्विस के जरिए सदस्यों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत गाइडेंस और सहायता भी मिलेगी.
डीएक्टिवेट PF खातों का पैसा भी होगा अपने आप सेटल
इस मौके पर श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने पात्र निष्क्रिय EPF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की सुविधा भी शुरू की. इसके तहत आधार से वेरिफाइड ऐसे निष्क्रिय पीएफ खाताधारक, जिनके खाते में 1,000 रुपये तक की रकम जमा है, उन्हें अपना पैसा निकालने के लिए अलग से क्लेम फाइल नहीं करना होगा.
EPFO निर्धारित पहचान और बैंक खाते के वेरिफिकेशन के बाद खुद ही सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू करेगा. इससे पात्र खाताधारकों की बकाया रकम सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी. मंत्रालय के मुताबिक, इस पहल से करीब एक लाख निष्क्रिय पीएफ खातों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इन खातों में कुल करीब 5 करोड़ रुपये जमा हैं.
8 करोड़ से ज्यादा सदस्य जुड़े हैं EPFO से
समारोह के दौरान मनसुख मांडविया ने कहा कि 74 साल के सफर में EPFO देश के कामगारों के लिए एक भरोसेमंद संस्थान बनकर उभरा है. उन्होंने बताया कि 8 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के योगदान से EPFO का कुल फंड बढ़कर 32 लाख करोड़ रुपये हो गया है. मंत्री ने अधिकारियों से संगठन के 75वें वर्ष में कर्मचारियों और सदस्यों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई सुविधाएं और तकनीकी सुधार लाने पर ध्यान देने का आग्रह किया.
व्हाट्सएप पर कौन-सी EPFO सेवाएं उपलब्ध होंगी?
यह नई सुविधा इसलिए लाई गई है ताकि सदस्य अक्सर इस्तेमाल होने वाली EPFO सेवाओं का लाभ उठा सकें, जिसके लिए उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करने या किसी क्षेत्रीय EPFO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इन सर्विसेज में शामिल हैं
- PF बैलेंस: सदस्य अपने प्रोविडेंट फंड (PF) खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं.
- पासबुक की जानकारी: सदस्य अपनी EPF पासबुक का विवरण देख सकते हैं.
- हाल के पांच ट्रांजैक्शन: सदस्य अपने PF खाते के हाल ही के पांच ट्रांजैक्शन देख सकते हैं.
- PMVBRY सहायता: यह व्हाट्सएप सेवा उन सदस्यों को विशेष गाइडेंस देगी, जिन्हें योजना से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद की आवश्यकता है.
WhatsApp पर ऐसे चेक करें PF बैलेंस और पासबुक
सबसे पहले WhatsApp खोलें और अपने UAN-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से +91 8796441800 पर ‘Hi’ या ‘Hello’ लिखकर मैसेज भेजें.
इसके बाद ऑटोमेटेड चैटबॉट के निर्देशों का पालन करें और अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़ी जानकारी के जरिए मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन पूरा करें.
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद चैटबॉट के मेनू में उपलब्ध विकल्पों को चुनें.
यहां आप अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं, खाते में हुए पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देख सकते हैं और अपनी PF पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Infosys के डिविडेंड पाने के लिए आज आखिरी मौका, जानें- रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख
Latest Stories
पहली सैलरी थी सिर्फ ₹18 हजार, आज 26 की उम्र में ₹75 लाख की संपत्ति; जानें इस युवा से पैसे बचाने का 7 तरीके
अब WhatsApp पर मिलेंगी PF की सेवाएं, ₹1000 तक के पुराने खातों का होगा ऑटोमैटिक सेटलमेंट
3% DA Hike से रिटायरमेंट पर कितना बढ़ेगा पैसा? समझें पूरा कैलकुलेशन
