इन 7 शेयरों में आई भयानक तबाही! दो हफ्तों में 55 प्रतिशत तक टूटे स्टॉक्स, भाव ₹20 से कम

पेनी स्टॉक्स अक्सर निवेशकों को अपनी कम कीमत और जल्दी मुनाफे की संभावना के कारण आकर्षित करते हैं, लेकिन इन शेयरों में जोखिम भी उतना ही ज्यादा होता है. पिछले दो हफ्तों में शेयर बाजार में 7 पेनी स्टॉक्स में भयानक गिरावट देखने को मिली है. इनमें करीब 55 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है.

शेयर प्राइस क्रैश. Image Credit: Canva, tv9

बाजार में इन दिनों कोहराम मचा हुआ है. बिकवाली के आलम को ऐसे समझिए कि पिछले 4 सत्रों में निवेशकों के करीब 11 लाख करोड़ रुपये डूबे हैं. इसकी क्रम में पिछले दो हफ्तों में शेयर बाजार में 7 पेनी स्टॉक्स में भयानक गिरावट देखने को मिली है. इनमें करीब 55 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है. इनका मार्केट कैप 1000 करोड़ रुपये से कम है और शेयर की कीमत 20 रुपये से नीचे है. साथ ही हाल के दिनों में कम से कम 5 लाख शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम रहा है.

पेनी स्टॉक्स में निवेश क्यों जोखिम भरा है?

पेनी स्टॉक्स अक्सर निवेशकों को अपनी कम कीमत और जल्दी मुनाफे की संभावना के कारण आकर्षित करते हैं, लेकिन इन शेयरों में जोखिम भी उतना ही ज्यादा होता है. इनमें आमतौर पर कम लिक्विडिटी, ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है. इसी वजह से कई बार इन शेयरों में कीमतों में हेरफेर या अचानक तेज गिरावट देखने को मिलती है.

दो हफ्तों में सबसे ज्यादा टूटने वाले पेनी स्टॉक्स

  • SRU Steels Limited के शेयर में करीब 55 प्रतिशत की गिरावट आई और इसका प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 1.47 रुपये रहा.
  • वहीं Supha Pharmachem Limited में लगभग 34 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और इसका प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 0.45 रुपये रहा.
  • इसी तरह Parle Industries Limited करीब 33 प्रतिशत टूटकर 4.96 रुपये पर बंद हुआ.
  • A-1 Limited में लगभग 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसका प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 18.16 रुपये रहा.
  • Navkar Urbanstructure Limited में करीब 27 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 0.95 रुपये पर बंद हुआ.
  • Enbee Trade & Finance Limited में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसका प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 0.38 रुपये रहा.
  • Empower India Limited करीब 22 प्रतिशत टूटकर 1.18 रुपये पर बंद हुआ, जबकि Indian Infotech & Software Limited में लगभग 21 प्रतिशत की गिरावट आई और इसका प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 0.52 रुपये रहा.

इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इन 3 शेयरों पर बड़ा दांव, कर्ज नामात्र के बराबर, RoE और RoCE दमदार!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.