विजय केडिया का इन 3 शेयरों पर बड़ा दांव, कर्ज नामात्र के बराबर, RoE और RoCE दमदार!
केडिया के पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू 1,028 करोड़ रुपये से ज्यादा है. केडिया के पोर्टफोलियो में तीन ऐसे शेयर हैं जिनमें उनकी हिस्सेदारी है और जिनका RoE और RoCE 20 प्रतिशत से ज्यादा हैं. सबसे अहम बात ये है कि इन शेयरों पर कर्ज नामात्र के बराबर है.
भारतीय शेयर बाजार में दिग्गज निवेशक Vijay Kishanlal Kedia का पोर्टफोलियो निवेशकों के बीच काफी चर्चा में रहता है. इसकी वजह सिर्फ उनकी पहचान नहीं बल्कि उनके निवेश से मिलने वाले मजबूत रिटर्न भी हैं. ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के अनुसार विजय केडिया के पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू 1,028 करोड़ रुपये से ज्यादा है. केडिया के पोर्टफोलियो में तीन ऐसे शेयर हैं जिनमें उनकी हिस्सेदारी है और जिनका RoE और RoCE 20 प्रतिशत से ज्यादा हैं. सबसे अहम बात ये है कि इन शेयरों पर कर्ज नामात्र के बराबर है.
TAC Infosec Limited
Elecon Engineering Company Limited का मार्केट कैप करीब 8,527 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को यह शेयर बीएसई पर करीब 3 प्रतिशत गिरकर 380 रुपये पर बंद हुआ. दिसंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार Vijay Kishanlal Kedia के पास कंपनी में करीब 1 प्रतिशत हिस्सेदारी है. फाइनेंशियल रेशियो की बात करें तो कंपनी का RoE करीब 23 प्रतिशत और RoCE करीब 28.5 प्रतिशत है, जबकि डेट टू इक्विटी रेशियो 0.11 है.
कंपनी इंडस्ट्रियल गियर और मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है. इसके साथ ही यह अपने प्रोडक्ट्स के लिए इंस्टॉलेशन और कमिशनिंग सेवाएं भी देती है.
Siyaram Silk Mills Limited
टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी Siyaram Silk Mills Limited का मार्केट कैप करीब 2,201.6 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को यह शेयर बीएसई पर करीब 3 प्रतिशत गिरकर 485.25 रुपये पर बंद हुआ. दिसंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार Vijay Kishanlal Kedia की कंपनी में हिस्सेदारी है. कंपनी का RoE करीब 16.4 प्रतिशत और RoCE करीब 20.4 प्रतिशत है, जबकि डेट टू इक्विटी रेशियो 0.3 है.
सियाराम सिल्क मिल्स फैब्रिक, रेडीमेड गारमेंट्स और इंडिगो डाइड यार्न के मैन्युफैक्चरिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के कारोबार में सक्रिय है.
TAC Infosec Limited
साइबर सिक्योरिटी सेक्टर की कंपनी TAC Infosec Limited का मार्केट कैप करीब 935 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को यह शेयर बीएसई पर करीब 1 प्रतिशत गिरकर 444.9 रुपये पर बंद हुआ. दिसंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक Vijay Kishanlal Kedia ने Kedia Securities Private Limited के जरिए कंपनी में करीब 9.58 प्रतिशत हिस्सेदारी ले रखी है. फाइनेंशियल रेशियो के लिहाज से कंपनी का RoE करीब 41.3 प्रतिशत और RoCE करीब 43.7 प्रतिशत है, जबकि डेट टू इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.01 है.
कंपनी साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी सेवाएं देती है. इसका फ्लैगशिप प्रोडक्ट ESOF (Enterprise Security in One Framework) है, जो साइबर रिस्क क्वांटिफिकेशन, साइबर स्कोरिंग और एआई आधारित वल्नरेबिलिटी असेसमेंट जैसी सेवाएं प्रदान करता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सरकारी ऑर्डर के दम पर इस शेयर में हलचल! उतार-चढ़ाव वाले बाजार में भी दे रहा पॉजिटिव रिटर्न, रखें नजर
आशीष कचोलिया ने इस कंपनी में घटाई हिस्सेदारी, लेकिन रेवेन्यू और प्रॉफिट में दमदार उछाल; निवेशक रखें नजर
गिरते बाजार के बीच रिटेल निवेशकों को SEBI चीफ की अहम सलाह, कहा- घबराने की जरूरत नहीं
