TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Stocks to Watch: जियो प्लेटफॉर्म, Maruti Suzuki, Tata Capital समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

28 अक्टूबर को शेयर बाजार में Jio Platforms, Maruti Suzuki, Gandhar Oil, Home First Finance, Capri Global Capital, Piramal Pharma, Tata Capital, SAIL और L&T के शेयर फोकस में रहेंगे. Gandhar Oil का मुनाफा 368 फीसदी बढ़ा, जबकि Maruti Suzuki के मुनाफे में 26.4 फीसदी की गिरावट आई. Piramal Pharma घाटे से मुनाफे में लौटी.

इन शेयरों पर रखें नजर Image Credit: Canva/Money9 live

Highlights

  • Gandhar Oil का मुनाफा 368.4 फीसदी बढ़ा, जबकि Maruti Suzuki का मुनाफा 26.4 फीसदी गिरा.
  • Tata Capital का मुनाफा 51.3 फीसदी और SAIL का मुनाफा 318.1 फीसदी बढ़ा.
  • Tata Motors, Exide Industries, Gulf Oil Lubricants और Lemon Tree Hotels से जुड़ी खबरें भी रहेंगी अहम.

शेयर बाजार में बुधवार, 28 अक्टूबर को कई कंपनियों के शेयर खबरों के दम पर फोकस में रह सकते हैं. आज Jio Platforms, Maruti Suzuki, Gandhar Oil Refinery, Home First Finance, Capri Global Capital, Piramal Pharma, Tata Capital और Steel Authority of India यानी SAIL के शेयरों पर नजर रहेगी. इन कंपनियों ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिनमें कुछ कंपनियों का मुनाफा तेजी से बढ़ा है, जबकि कुछ के मुनाफे में गिरावट आई है. इसके अलावा Tata Motors, Exide Industries, Lemon Tree Hotels और Gulf Oil Lubricants India से जुड़ी खबरों का भी शेयरों पर असर दिख सकता है. आइए जानते हैं आज किन शेयरों में हलचल रह सकती है और इसकी वजह क्या है.

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki India का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 26.4 फीसदी गिरकर 2,466.1 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 3,349 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 26 फीसदी बढ़कर 53,355.5 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 42,344.2 करोड़ रुपये था. मुनाफे में गिरावट और रेवेन्यू में बढ़त के चलते निवेशकों की नजर कंपनी के शेयर पर रहेगी.

Tata Capital और SAIL के नतीजे

Tata Capital का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 51.3 फीसदी बढ़कर 1,659.9 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 1,097.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी का रेवेन्यू भी 20.7 फीसदी बढ़कर 9,341.8 करोड़ रुपये रहा.

Steel Authority of India यानी SAIL का कंसोलिडेटेड मुनाफा 318.1 फीसदी बढ़कर 1,750.5 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 418.7 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 19.8 फीसदी बढ़कर 31,997.6 करोड़ रुपये रहा. दोनों कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी.

L&T

Larsen & Toubro यानी L&T के दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी का मुनाफा 33 फीसदी बढ़कर 5,202 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 3,926 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 78,750 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, EBITDA मार्जिन घटकर 8.7 फीसदी रह गया, जो पिछले साल 10 फीसदी था. इस दौरान कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो 28 फीसदी बढ़कर 1.47 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. मुनाफे और ऑर्डर इनफ्लो में बढ़त के साथ मार्जिन में गिरावट भी निवेशकों के लिए अहम रहेगी.

ये भी पढ़ें- ₹1000 करोड़ की AI डील और मुनाफे में 334.8% की छलांग, भारत के GPU बूम से इन 2 शेयरों को मिल रही रफ्तार

अन्य शेयर भी रहेंगे फोकस में

Lemon Tree Hotels ने पंजाब के सरहिंद में 76 कमरों वाले Lemon Tree Hotel के लिए लाइसेंस समझौता किया है. इस होटल का प्रबंधन कंपनी की सब्सिडियरी Carnation Hotels करेगी.

Gulf Oil Lubricants India के गुजरात के उमरगांव स्थित वेयरहाउस में आग लगने की घटना सामने आई है. कंपनी के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है. वेयरहाउस का बीमा है और कंपनी नुकसान का आकलन कर रही है.

Mishra Dhatu Nigam ने प्लांट रिवर्ट्स से निकेल और कोबाल्ट की रिकवरी के लिए Heavy Water Board और BARC के साथ समझौता किया है. इस पहल का मकसद संसाधनों की रिकवरी और टिकाऊ मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है.

इसके अलावा Hero MotoCorp, Hindustan Unilever, Adani Enterprises, Adani Ports, Hyundai Motor India, Bajaj Electricals, Bandhan Bank, JSW Energy, Pidilite Industries, PVR Inox, TVS Motor Company, Vedanta और कई अन्य कंपनियां आज दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी. इन कंपनियों के नतीजों और अन्य कारोबारी अपडेट पर भी बाजार की नजर रहेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.