Hyundai Bayon में मिलते हैं Venue वाले ये 5 फीचर्स, ड्राइविंग का मजा कर देते हैं दोगुना!
Hyundai Bayon Features: हुंडई की इस नई एसयूवी में कई ऐसे फीचर्स हैं जो हुंडई Venue में भी मिलते हैं, हम आज पांच ऐसे कॉमन फीचर्स के बारे में बताएंगे जो दोनों ही एसयूवी में आपको मिल जाएंगे.
Highlights
- हुंडई बेयॉन और वेन्यू में कई कॉमन फीचर्स.
- दोनों एसयूवी में इलेक्ट्रिक सनरूफ.
- बेयॉन और वेन्यू में वेंटिलेटेड सीट्स का फायदा.
कई ऑटो कंपनियां अपने मॉडल्स के बीच कुछ कॉमन फीचर्स को शेयर करती हैं, ऐसा ही कुछ हाल ही में लॉन्च हुई नई एसयूवी Bayon में भी देखने को मिला है. हम आज उन पांच फीचर्स की बात करेंगे जो Venue में मिलते हैं और अब नई बेयॉन में भी मिलेंगे. हालांकि ये दोनों ही गाड़ियां अलग-अलग सेगमेंट की हैं, लेकिन फीचर डिपार्टमेंट में ये कारें एक जैसी हैं.
पहला कॉमन फीचर
हुंडई बेयॉन और वेन्यू दोनों में एक जैसी 12.3 इंच का टचस्क्रीन है जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करती है. टचस्क्रीन क्रिस्प ग्राफ़िक्स और इस्तेमाल में आसान इंटरफेस के साथ आती है जो स्लिक और तेज है. बेयॉन में इंटीग्रेटेड एआई भी है, इसका मतलब है कि आप इससे सवाल और अपडेट पूछ सकते हैं और इंफोटेनमेंट सिस्टम आपको जवाब देगा.
दूसरा कॉमन फीचर
दोनों ही एसयूवी में 12.3 इंच ड्राइवर डिस्प्ले है, इस डिस्प्ले पर बहुत सारी जानकारी दिखाई देती है और यूजर इंटरफेस भी साफ है, क्रिस्प है और इसमें कई कस्टमाइज़ेबल व्यू भी हैं.
तीसरा कॉमन फीचर
कारदेखो के मुताबिक, दोनों ही गाड़ियों में सबवूफर के साथ Bose 8 स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम मिलता है, ये ऑडियो सिस्टम बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस देता है. इसके अलावा इंफ़ोटेनमेंट सिस्टम JioSaavn के साथ भी आता है, जो आपकी म्यूजिक जरूरतों को पूरा करता है.
चौथा कॉमन फीचर
दोनों ही एसयूवी में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं, यह कार के लिए बहुत जरूरी फrचर है क्योंकि यह गर्म धूप वाले दिन में आपकी पीठ को ठंडा रखता है. हुंडई बेयॉन और वेन्यू दोनों ही कारों में इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए बटन दिया गया और ये फीचर थ्री लेवल एडजस्टमेंट ऑप्शन के साथ आता है.
पांचवा कॉमन फीचर
Bayon और Venue दोनों ही एसयूवी में इलेक्ट्रिक सनरूफ़ मिलेगी. ये फीचर एक और पॉपुलर और इन-डिमांड फीचर, सनरूफ़ अब कई भारतीय खरीदारों के लिए जरूरी फीचर बन गया है. जहां कुछ लोग इसके प्रीमियमनेस के लिए सनरूफ़ पसंद करते हैं, वहीं दूसरे इसके साथ आने वाले बेहतर वेंटिलेशन को महत्व देते हैं. बेयॉन और वेन्यू दोनों में सनरूफ वॉयस इनेबल्ड है. ध्यान दें कि बेयॉन के लोअर वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ है, जबकि हायर वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ मिलती है. दूसरी ओर, वेन्यू सिर्फ सिंगल-पेन सनरूफ के साथ आती है.
ये भी पढ़ें- फुल चार्ज में दौड़ेगा 146km, 1 लाख से सस्ता है Hero का ये Electric Scooter
Latest Stories
Scorpio N Facelift vs Tata Safari: 4×4 से लेकर ADAS तक, जानें कौन सी SUV है ज्यादा दमदार
Amazon और Tata Motors की बड़ी साझेदारी, भारत में चलेंगे 3,000 इलेक्ट्रिक ट्रक; दिल्ली में पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
FASTag New Rules: हर महीने टोल देने से मिलेगा छुटकारा! ₹1,500 में बनेगा सालाना पास
