TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Scorpio N Facelift vs Tata Safari: 4×4 से लेकर ADAS तक, जानें कौन सी SUV है ज्यादा दमदार

Mahindra Scorpio N Facelift और Tata Safari के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प है. Scorpio N में दमदार 203 PS पेट्रोल इंजन, 4WD और 540-डिग्री कैमरा मिलता है. वहीं Safari बड़ी 14.5-इंच स्क्रीन, दूसरी रो की वेंटिलेटेड सीटों और 7 एयरबैग के साथ आती है. कीमत और फीचर्स के हिसाब से जानिए कौन सी SUV बेहतर है.

Scorpio N Facelift और Tata Safari

Highlights

  • Scorpio N में 203 PS पेट्रोल इंजन और 4WD विकल्प मिलता है
  • Tata Safari में बड़ी 14.5-इंच स्क्रीन और सात एयरबैग मिलते हैं
  • दोनों SUVs में Level-2 ADAS और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलता है

महिंद्रा ने 2026 Scorpio N Facelift को कई नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है. नई Scorpio N अब पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी और सुविधाओं से लैस है. दूसरी तरफ Tata Safari भी अपने प्रीमियम केबिन, ज्यादा फीचर्स और दमदार रोड प्रेजेंस के कारण इस सेगमेंट में मजबूत दावेदार है. ऐसे में अगर आप 20-25 लाख रुपये के बजट में बड़ी SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो दोनों के बीच तुलना काफी दिलचस्प हो जाती है.

कीमत में किसका पलड़ा भारी?

2026 Mahindra Scorpio N Facelift की एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये तक है. वहीं Tata Safari की कीमत 13.40 लाख रुपये से शुरू होकर 26.76 लाख रुपये तक जाती है. यानी Safari का शुरुआती मॉडल करीब 29 हजार रुपये सस्ता है, लेकिन टॉप मॉडल Scorpio N से 1.27 लाख रुपये महंगा है.

इंजन में Scorpio N ज्यादा पावरफुल

इंजन की बात करें तो Scorpio N Facelift में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 203 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन भी है, जो 175 PS तक की पावर और 400 Nm तक का टॉर्क देता है.

Tata Safari में नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 170 PS और 280 Nm का टॉर्क देता है. इसका 2.0-लीटर डीजल इंजन भी 170 PS और 350 Nm का टॉर्क पैदा करता है. दोनों SUVs में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. Scorpio N की सबसे बड़ी खासियत इसका 4WD विकल्प है. यही वजह है कि खराब रास्तों और हल्की ऑफ-रोडिंग में यह Safari से ज्यादा सक्षम साबित होती है.

फीचर्स में Safari भी नहीं है पीछे

नई Scorpio N में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स हैं. वहीं Safari में इससे बड़ी 14.5-इंच टचस्क्रीन मिलती है. Safari में दूसरी रो के यात्रियों के लिए भी वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं. सुरक्षा के मामले में दोनों SUVs में Level-2 ADAS, पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स हैं. Scorpio N में 540-डिग्री कैमरा मिलता है, जबकि Safari में 7 एयरबैग हैं और Scorpio N में 6 एयरबैग दिए गए हैं.

किसे खरीदना बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता दमदार इंजन, 4WD और खराब रास्तों पर बेहतर क्षमता है, तो Scorpio N Facelift ज्यादा आकर्षक विकल्प है. वहीं ज्यादा प्रीमियम केबिन, बड़ी स्क्रीन और परिवार के लिए आरामदायक फीचर्स चाहिए तो Tata Safari बेहतर चुनाव हो सकती है. दोनों SUVs अपने-अपने तरीके से मजबूत हैं, इसलिए अंतिम फैसला आपकी जरूरत और ड्राइविंग पसंद पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें- FASTag New Rules: हर महीने टोल देने से मिलेगा छुटकारा! ₹1,500 में बनेगा सालाना पास