18.6 kmpl तक का माइलेज, 360 डिग्री कैमरा और 505 लीटर का बूट स्पेस, लॉन्च हुई Hyundai Bayon
Hyundai Bayon Mileage: फेस्टिव सीजन में धमाल मचाने के लिए हुंडई ने नई एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. बेयॉन के कुल 7 वेरिएंट्स उतारे गए हैं और ये गाड़ी एक लीटर तेल में 18.6 किलोमीटर तक की दूरी को तय करेगी. इस एसयूवी की कीमत कितनी है, इसमें कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं और इस गाड़ी के इंटीरियर में क्या कुछ मिलता है? चलिए जानते हैं.
Highlights
- हुंडई बेयॉन की हुई भारतीय बाजार में एंट्री.
- कीमत 10 लाख से शुरू.
- 6 एयरबैग्स और ADAS फीचर्स से लैस.
Hyundai Bayon Launched: इस फेस्टिव सीजन नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे ग्राहकों के लिए हुंडई ने नई एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. इस एसयूवी को कंपनी ने क्रेटा और वेन्यू के बीच में प्लेस किया है, बेयॉन कंपनी की दूसरी 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है, इस गाड़ी की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, अभी कंपनी ने सभी वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है. इस सेगमेंट में हुंडई की ये गाड़ी Maruti Suzuki Victoris, टाटा सिएरा और होंडा एलिवेट जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी.
बेयॉन के सात वेरिएंट्स उतारे गए हैं, HX2, HX3, HX3 Plus, HX5, HX6, HX8 और HX10. कंपनी ने इस बात को भी कंफर्म किया है कि कंपनी जनवरी 2027 में इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट को भी लॉन्च करेगी.
कलर ऑप्शन
एटलस व्हाइट, फायरी रेड, टाइटेनियम ब्लैक, क्लासी ब्लू, इकोटोनिक ग्रे और गोल्डन ब्रॉन्ज़ रंग में आपको मिलेगी. इनमें से, फ़ायरी रेड और एटलस व्हाइट शेड्स में ब्लैक रूफ के साथ ऑप्शनल डुअल-टोन ट्रीटमेंट भी मिलता है, जबकि क्लासी ब्लू और इकोटोनिक ग्रे ह्यूज़ को यूनिक लुक के लिए मैट फिनिश में भी लिया जा सकता है.
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो बेयॉन के डैशबोर्ड में टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए एक बड़ा डुअल-स्क्रीन सेटअप है. इसमें स्टीयरिंग व्हील पर नए मोर्स-कोड लोगो भी हैं, जैसे हुंडई के बाकी मॉडल्स में देखने को मिलते हैं. टॉप वेरिएंट डुअल-टोन व्हाइट और ब्लैक केबिन थीम के साथ आते हैं जो इंटीरियर को चमकदार फील देता है.
सेंटर एसी वेंट नीचे की तरफ, एक वर्टिकल अरेंजमेंट में हैं, जिनके बीच में एक यूनिक फील के लिए क्लाइमेट कंट्रोल्स दिए गए हैं. पीछे बैठने वालों को भी स्पेशियस एक्सपीरियंस मिलता है और रियर एसी वेंट, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और कपहोल्डर्स के साथ एक सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है.
बूट स्पेस
कंपनी के मुताबिक, बेयॉन में दूसरी रो ऊपर होने पर 505 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें कार्गो स्पेस को और बढ़ाने के लिए 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग फंक्शनैलिटी भी है.
Hyundai Bayon 2 Features
बेयॉन में बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8 वे पावर्ड एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा, 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, ड्राइव मोड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एक ऑटो-डिमिंग IRVM शामिल है. इंफोटेनमेंट का काम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 12.3 इंच टचस्क्रीन करता है. यह सिस्टम जेनरेटिव AI को भी सपोर्ट करता है और 23 क्षेत्रीय भाषाओं में वॉयस कमांड समझ सकता है.
सेफ्टी फीचर्स
इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, Level 2 Pro ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट के अलावा फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं.
इंजन डिटेल्स
इस एसयूवी में 1.5 लीटर का नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो क्रेटा और Verna में भी मिलता है, आपको ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ऑप्शन्स मिलेंगे. ये इंजन 115PS पावर और 144 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये गाड़ी 6 स्पीड MT/CVT ट्रांसमिशन के साथ आती है. माइलेज को लेकर दावा किया गया है कि हुंडई की इस नई एसयूवी का CVT वेरिएंट एक लीटर तेल में 18.6 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है.
ये भी पढ़ें– फुल चार्ज में दौड़ेगा 146km, 1 लाख से सस्ता है Hero का ये Electric Scooter
Latest Stories
Level 2 Pro ADAS और 80 सेफ्टी फीचर्स, आज लॉन्च होगी Hyundai Bayon
फुल चार्ज में दौड़ेगा 146km, 1 लाख से सस्ता है Hero का ये Electric Scooter
Hyundai Bayon Automatic में मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स, अगले हफ्ते धमाकेदार एंट्री करेगी ये नई SUV
