महंगी हो जाएगी कार की मेंटनेंस! ये टायर कंपनी 5% तक बढ़ाने वाली है टायर की कीमतें

JK Tyre एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस तिमाही में टायर की कीमतें 4 से 5 फीसदी बढ़ाने के संकेत दे रही है. कंपनी का मकसद कच्चे माल और कंटेनर फ्रेट की बढ़ी हुई लागत को कम करना है. इससे पहले पिछली तिमाहियों में टायर की कीमतों में 5 फीसदी और 7 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है.

टायर प्राइस Image Credit: Money9 live

Highlights

  • जेके टायर की कीमतें बढ़ेंगी.
  • कच्चे माल की बढ़ी लागत बनी कारण.
  • तिमाही में चार से पांच प्रतिशत वृद्धि.

JK Tyre Price Hike: गाड़ियों की मेंटेनेंस बढ़ने वाली है क्योंकि अब जेके टायर के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड मौजूदा अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टायरों की कीमतें 4 फीसदी से 5 फीसदी बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी कच्चे माल और कंटेनर फ्रेट की बढ़ी हुई लागत के असर को कम करना चाहती है, यही वजह है कि टायर की कीमतें बढ़ सकती हैं.

दो बार पहले बढ़ चुकी है टायर की कीमतें

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, जेके टायर के मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुमान सिंघानिया ने कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद इस बात का संकेत दिया है कि तीसरी तिमाही में टायर की कीमतें 4 से 5 फीसदी बढ़ने वाली हैं. अगर ऐसा हुआ तो यह तीसरी बार होगा क्योंकि इससे पहले कंपनी पहली तिमाही में 5 फीसदी और दूसरी तिमाही में 7 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुकी है.

कंपनी के सामने आ रही दिक्कतें

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण ऑपरेटिंग माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इनपुट लागत लगातार ज्यादा रही है और सप्लाई चेन में दिक्कतें थीं, जिसमें कंटेनर फ्रेट रेट भी शामिल है जो पिछले लेवल से काफी ऊपर है.

घट गया कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट

जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए जेके टायर ने टैक्स के बाद अपने कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में 71.5 फीसदी की सालाना गिरावट के साथ 65.11 करोड़ रुपए की रिपोर्ट दी है. इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) मार्जिन 13.3 फीसदी तेजी से घटकर 7.1 फीसदी रह गया है.

अंशुमान सिंघानिया ने कहा कि कच्चे माल की लागत पहली तिमाही से दूसरी तिमाही में लगभग 9 फीसदी बढ़ी और फाइनेंशियल ईयर के पहले छह महीनों में कुल बढ़ोतरी लगभग 30 फीसदी रही है. उन्होंने कहा तीसरी तिमाही में हम कच्चे माल की बास्केट में 4 से 5 फीसदी की और बढ़ोतरी देख रहे हैं. केवल इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि बड़े रिम वाले टायर ओरिजिनल इक्विपमेंट और रिप्लेसमेंट दोनों कैटेगरी में पॉपुलर हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 80 एडवांस सेफ्टी फीचर्स और Level 2 ADAS, लॉन्च से पहले कंफर्म हुई Hyundai Bayon की खूबियां