5 साल में 1652% का बंपर रिटर्न, अब इस कंपनी को अमेरिका से मिला 5500 करोड़ का ऑर्डर

5500 करोड़ का यूएस गैस पाइपलाइन ऑर्डर जीतने के बावजूद Welspun Corp के शेयर में मामूली गिरावट देखने को मिली. यह कॉन्ट्रैक्ट 2028-29 में पूरा होने वाला है, जिससे कंपनी का ग्लोबल ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 5.25 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.

वेलस्पन कॉर्प Image Credit: Money9 Live

Highlights

  • वेलस्पन कॉर्प को मिला बड़ा ऑर्डर.
  • ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा ऑर्डर बुक.
  • पांच सालों में मिला बंपर रिटर्न.

Welspun Corp Share: वेलस्पन कॉर्प ने इस बात की जानकारी दी है कि उसकी यूएस सब्सिडियरी Welspun Tubular LLC को यूएस के पर्मियन इलाके में नैचुरल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए कोटेड लाइन पाइप सप्लाई करने के लिए एक बड़ी मिडस्ट्रीम कंपनी से लगभग 5500 करोड़ का ऑर्डर मिला है. कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि यह पाइपलाइन एक एंकर कस्टमर द्वारा ऑपरेट किए जाने वाले डेटा सेंटर कॉम्प्लेक्स को सर्विस देगी, जिसे कंपनी ने टॉप-टियर ग्लोबल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हाइपरस्केलर्स में से एक बताया है.

Welspun Corp Share Price

यह ऑर्डर FY29 के दौरान वेलस्पन की यूएस फैसिलिटी द्वारा पूरा किया जाएगा. इस ऑर्डर के साथ, वेलस्पन कॉर्प का ग्लोबल ऑर्डर बुक लगभग 5.25 बिलियन डॉलर (लगभग 50 हजार करोड़) के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है. 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:10 बजे BSE पर वेलस्पन कॉर्प के शेयर 1.81 फीसदी लगभग 44.20 रुपए की गिरावट के बाद 2400 प्रति शेयर पर बंद हुआ.

पिछले पांच साल में तगड़ा रिटर्न

वेलस्पन कॉर्प शेयर पर अगर नजर डालें तो पिछले पांच दिन में ये शेयर 5.79 फीसदी (लगभग 147.40 रुपए) और एक महीने में 10.85 फीसदी (लगभग 292.20 रुपए) टूटा है. वहीं, 6 महीने में इस स्टॉक ने 98.77 फीसदी (लगभग 1192.55 फीसदी), 1 जनवरी 2026 से अब तक (YTD मतलब ईयर टू डेट) 200.24 फीसदी (लगभग 1600.65 रुपए) और पिछले एक साल में 187.77 फीसदी (लगभग 1566 रुपए) का शानदार रिटर्न दिया है.

(फोटो-गूगल)

ये शेयर भले ही पिछले पांच दिन और एक महीन में टूटा है लेकिन अगर आप इस स्टॉक के पिछले पांच साल के रिटर्न पर नजर डालेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे, ये स्टॉक पिछले पांच सालों में 1652.46 फीसदी (लगभग 2263.05 रुपए) का बंपर रिटर्न दे चुका है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.

ये भी पढ़ें- Vedanta ग्रुप की इस कंपनी ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, अब आगे क्या करें?