Bank Holiday: क्या आज खुलेंगे बैंक? अगले हफ्ते 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, इन शहरों में 3 दिन बैंक रहेंगे बंद
जरूरी काम निपटाने के लिए बैंक ब्रांच जाना है तो पहले जान लीजिए कि आज यानी 24 अक्टूबर और अगले हफ्ते 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, आखिर किस-किस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी. बिना इस बात को जाने अगर आप घर से निकले तो हो सकता है कि बैंक के बंद रहने की वजह से आपको लौटना पड़े.
Highlights
- अगले हफ्ते कुछ शहरों में बैंक की छुट्टी.
- त्योहारों की वजह से बैंक की छुट्टी.
- डिजिटल बैंकिंग सर्विस का उठा पाएंगे फायदा.
Bank Holiday October 2026: आपका भी कोई जरूरी काम पेंडिंग है जिसे आप निपटाने के लिए अगले हफ्ते बैंक ब्रांच जाने का सोच रहे हैं तो पहले इस बात को जान लीजिए कि अगले हफ्ते कौन-कौन सी तारीख को ब्रांच बंद रहेगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगले हफ्ते कुछ शहरों में चार दिन बैंक बंद है. कौन-कौन से शहर में बैंक अगले हफ्ते बंद रहेंगे और क्यों? चलिए जानते हैं.
Bank Holiday Next Week: इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
- 26 अक्टूबर, दिन सोमवार: लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस और महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन के कारण अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
- 29 अक्टूबर, दिन गुरुवार: करवा चौथ के कारण शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
- 31 अक्टूबर, दिन शनिवार: सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे.
- 1 नवंबर, दिन रविवार: रविवार को पूरे भारत में बैंक रेगुलर वीकली छुट्टी के कारण बंद रहेंगे.
- इन तारीखों के अलावा 27 अक्टूबर (मंगलवार), 28 अक्टूबर (बुधवार) और 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को बैंक खुले रहेंगे.
Bank Holiday Today: क्या आज खुलेंगे बैंक?
24 अक्टूबर यानी आज महीने का चौथा शनिवार है जिस कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. बैंक केवल पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार खुले रहते हैं, वहीं दूसरे और चौथे शनिवार को बंद होते हैं.
बैंक बंद फिर भी मिलेंगी ये सर्विसेज
भले ही बैंक ऊपर बताई गई तारीखों को बंद रहेंगे लेकिन इसके बावजूद आप बैंक की डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे कि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे क्योंकि इन सर्विसेज पर ब्रांच के बंद रहने से कोई असर नहीं होता है. इसका मतलब ये है कि किसी को पैसे भेजने हो तो भी आप आसानी से घर बैठे मोबाइल बैंक के ऐप या फिर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज सकते हैं, बैंक की छुट्टी का इसपर कोई असर नहीं होता है.
ये भी पढ़ें- Lab Grown Gold: पारे से सोना बनाने का दावा, क्या अब सस्ता होगा Gold? जानें पूरी कहानी
Latest Stories
Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर घटा, $5 अरब की गिरावट के बाद $721.02 अरब पर पहुंचा
Lab Grown Gold: पारे से सोना बनाने का दावा, क्या अब सस्ता होगा Gold? जानें पूरी कहानी
Infosys Q2 Results: मुनाफा 6.2% बढ़कर ₹7823 करोड़, हर शेयर पर ₹26 डिविडेंड का ऐलान
