Hyundai Bayon Automatic में मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स, अगले हफ्ते धमाकेदार एंट्री करेगी ये नई SUV
Hyundai Bayon Automatic: अगले हफ्ते 26 अक्टूबर को हुंडई की ये नई एसयूवी ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाली है. कंपनी लॉन्च से पहले धीरे-धीरे इस गाड़ी में मिलने वाली खूबियों का खुलासा कर रही है, अब इस बात का पता चला है कि इस गाड़ी के ऑटोमैटिक वेरिएंट में कौन-कौन सी खूबियां मिलेंगी?
Highlights
- हुंडई बेयॉन अगले हफ्ते होगी लॉन्च.
- कार में मिलेंगे शानदार एडवांस फीचर्स.
- ऑटोमैटिक वेरिएंट के फीचर्स आए सामने.
Hyundai Bayon Features: हुंडई ने बेयॉन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस गाड़ी में मिलने वाले कुछ और नए फीचर्स का खुलासा कर दिया है. कंपनी ने इस बात को कंफर्म किया है कि इस गाड़ी के IVT ऑटोमैटिक वेरिएंट में ग्राहकों को डैश बूस्ट मोड और स्पोर्टी ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ पैडल शिफ्टर्स और तीन ड्राइव मोड्स मिलेंगे.
इस एसयूवी को 26 अक्टूबर को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा, लॉन्च से पहले कंपनी इस गाड़ी की बुकिंग को शुरू कर चुकी है, आप 11000 रुपए का बुकिंग अमाउंट देकर इस एसयूवी को बुक कर सकते हैं.
क्या करता है डैश बूस्ट मोड?
डैश बूस्ट मोड को तेज एक्सेलरेशन रिस्पॉन्स देने के लिए डिजाइन किया गया है, ये मोड उस वक्त काम आता है जब ड्राइवर को तुरंत पावर की जरूरत होती है, खासकर ओवरटेकिंग के दौरान. हुंडई इसे इंस्टेंट पावर बूस्ट कह रही है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह सिस्टम कैसे काम करता है. IVT में स्पोर्टी ड्राइव टेक्नोलॉजी का मकसद ज़्यादा स्पोर्टी और ज़्यादा कनेक्टेड एक्सेलरेशन एक्सपीरियंस देना है.
ड्राइव मोड्स और पैडल शिफ्टर्स की जानकारी
बेयॉन के IVT ड्राइविंग पैकेज में पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं, जिससे ड्राइवर बिना हाथ हटाए स्टीयरिंग व्हील से ट्रांसमिशन रिस्पॉन्स कंट्रोल कर सकते हैं. तीन ड्राइव मोड कंफर्म किए गए हैं, इको मोड फ्यूल एफिशिएंसी को प्रायोरिटी देता है, नॉर्मल मोड रोजाना ड्राइविंग के लिए परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी को बैलेंस करता है और स्पोर्ट मोड ज्यादा रिस्पॉन्सिव ड्राइविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है. स्टीयरिंग पर लगा ड्राइव मोड बटन यूज़र्स को इन सेटिंग्स के बीच स्विच करने की सुविधा देगा.
सेफ्टी फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, ट्विन कर्व्ड 12.3-इंच स्क्रीन, पावर्ड ड्राइवर सीट और Bose ऑडियो शामिल है. ग्लोबल K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर बनी बेयॉन को हुंडई ने फाइव-स्टार इंडियन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के हिसाब से डिजाइन किया है.
इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स में 35 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे जिसमें 6 एयरबैग्स, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग शामिल हैं. इसके अलावा हायर वेरिएंट्स में तो सेफ्टी के लिए 23 फंक्शन्स के साथ Level 2 Pro ADAS मिलेगा.
इंजन डिटेल्स
हुंडई की इस अपकमिंग एसयूवी में 4 सिलेंडर 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 115hp पावर और 143.8Nm टॉर्क जेनरेट करता है. आपके पास 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और IVT ऑटोमैटिक में से चुनने का विकल्प मिलेगा. हुंडई का कहना है कि 2020 से भारत में इस इंजन वाली 6 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची गई हैं और अभी क्रेटा में भी यही यूनिट दी जा रही है.
ये भी पढ़ें- महंगी हो जाएगी कार की मेंटनेंस! ये टायर कंपनी 5% तक बढ़ाने वाली है टायर की कीमतें
Latest Stories
महंगी हो जाएगी कार की मेंटनेंस! ये टायर कंपनी 5% तक बढ़ाने वाली है टायर की कीमतें
Tata Diwali Dhamaka Offer: टाटा की इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, ₹3.35 लाख तक की बचत
नवरात्रि में कार सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, 9 दिन में बिक गई 11 लाख गाड़ियां; हर 1 सेकेंड में हुई एक सेल
