Apollo Micro Systems: Q2 नतीजों के बाद शेयर में 10% की तेजी, 2026 में 44% चढ़ा स्टॉक; जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस
Apollo Micro Systems के शेयर में सोमवार, 26 अक्टूबर को Q2 FY27 के मजबूत नतीजों के बाद करीब 10 फीसदी की तेजी आई. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 72.3 फीसदी बढ़कर 388.15 करोड़ रुपये और मुनाफा 53.7 फीसदी बढ़कर 46.15 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 1,765 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. शेयर 2026 में करीब 44 फीसदी चढ़ चुका है.
Highlights
- Q2 FY27 में Apollo Micro Systems का रेवेन्यू 72.3% बढ़कर ₹388.15 करोड़ हुआ.
- कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 30 सितंबर 2026 तक रिकॉर्ड ₹1,765 करोड़ पर पहुंचा.
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक ₹365–375 अहम सपोर्ट और ₹440–445 रेजिस्टेंस जोन है.
डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Apollo Micro Systems के शेयरों में सोमवार, 26 अक्टूबर को करीब 10 फीसदी की तेजी आई. कंपनी के Q2 FY27 नतीजों में रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में मजबूत सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके अलावा, कंपनी का ऑर्डर बुक 30 सितंबर 2026 तक रिकॉर्ड 1,765 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. हालांकि, पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में शेयर पर दबाव भी देखने को मिला है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब उन अहम तकनीकी स्तरों पर है, जहां से शेयर में आगे तेजी आ सकती है या गिरावट बढ़ सकती है.
Q2 में कैसा रहा Apollo Micro Systems का प्रदर्शन?
Apollo Micro Systems ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 388.15 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 72.3 फीसदी ज्यादा है. इस दौरान कंपनी का EBITDA 87.8 फीसदी बढ़कर 111.18 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स यानी PAT में 53.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 46.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया. H1 FY27 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 78.2 फीसदी बढ़कर 639.44 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 64.7 फीसदी बढ़कर 164.91 करोड़ रुपये और PAT 49.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 71.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 30 सितंबर 2026 तक 1,765 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था. मैनेजिंग डायरेक्टर बद्दम करुणाकर रेड्डी के मुताबिक, कंपनी आगे कारोबार को बेहतर तरीके से पूरा करने, अपनी क्षमताएं मजबूत करने और डिफेंस सेक्टर की जरूरतों के हिसाब से काम करने पर फोकस करेगी.
IDL Explosives की नई यूनिट से कारोबार को मिलेगी मजबूती
Apollo Micro Systems की ग्रुप कंपनी IDL Explosives ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल के पास 9,000 मीट्रिक टन क्षमता वाली बल्क एक्सप्लोसिव्स साइलो यूनिट शुरू की है. 8.4 एकड़ में फैली इस यूनिट का उद्घाटन 22 अक्टूबर को किया गया था.
कंपनी के मुताबिक, यह यूनिट Eastern Coalfields, Central Coalfields और क्षेत्र के दूसरे ग्राहकों की माइनिंग एक्टिविटी के लिए साइट-मिक्स्ड बल्क एक्सप्लोसिव्स की सप्लाई करेगी. इससे Coal India की सहायक कंपनियों से मिलने वाले लंबे समय के ऑर्डर पूरे करने की क्षमता मजबूत होगी.
इससे पहले Apollo Micro Systems ने डिफेंस सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए ShauryAstra Defence Systems Private Ltd नाम की नई एसोसिएट इकाई के गठन की भी घोषणा की थी.
शेयर में 2026 में 44% की तेजी
सोमवार को Apollo Micro Systems का शेयर BSE पर 390.70 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 410 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा. इसका इंट्राडे लो 389.05 रुपये रहा.
साल 2026 में अब तक शेयर करीब 43.94 फीसदी चढ़ चुका है और इसमें 121.20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. पिछले छह महीनों में भी शेयर लगभग 40 फीसदी मजबूत हुआ है. हालांकि, हालिया प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 6.49 फीसदी और दो हफ्तों में 1.12 फीसदी गिरा है. पिछले एक महीने में इसमें 0.38 फीसदी और तीन महीनों में 0.74 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें- Swiggy के शेयर 17% की गिरावट के बाद उछले, टारगेट में कटौती के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश; जानें- क्या है पीछे की वजह?
₹440 के पार निकलना क्यों है जरूरी?
जानकारों के मुताबिक, Apollo Micro Systems का शेयर पिछले कुछ महीनों से कंसोलिडेशन के दौर में है. उनके अनुसार, ₹440 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस है. इस स्तर के ऊपर मजबूती से निकलने पर शेयर में टिकाऊ तेजी का रास्ता खुल सकता है. वहीं, नीचे की तरफ ₹360 का स्तर तत्काल सपोर्ट है. रेजिस्टेंस के ऊपर ब्रेकआउट या सपोर्ट के नीचे गिरावट से शेयर में नया ट्रेंड बन सकता है.
₹365 के नीचे फिसलने पर बढ़ सकता है दबाव
एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर में ₹365–375 के दायरे में सपोर्ट और ₹440–445 के स्तर पर रेजिस्टेंस है. शेयर फिलहाल रेजिस्टेंस जोन के नीचे कंसोलिडेट कर रहा है, जबकि इसकी कीमत 100-दिन और 200-दिन के EMA से ऊपर है. RSI करीब 48 पर है, जो शेयर में न्यूट्रल मोमेंटम का संकेत देता है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
गिरते बाजार में RIL के शेयर को मिल सकता है सपोर्ट! Jio IPO समेत ये है 3 बड़े फैक्टर, जानें डिटेल
Swiggy के शेयर 17% की गिरावट के बाद उछले, टारगेट में कटौती के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश; जानें- क्या है पीछे की वजह?
इस साल 31% तक टूटा Infosys का शेयर, ब्रोकरेज को बंपर उछाल की उम्मीद; Buy- Sell या Hold… क्या करें निवेशक?
