फुल चार्ज में दौड़ेगा 146km, 1 लाख से सस्ता है Hero का ये Electric Scooter

Hero Electric Scooter: अगर आपका बजट एक लाख रुपए है तो इस रेंज में हम आपके लिए हीरो मोटोकॉर्प का एक शानदार स्कूटर ढूंढकर लाए हैं जो बढ़िया रेंज के साथ आता है. इस स्कूटर का नाम है Vida VX2 Go, इस अर्फोडेबल स्कूटर की रेंज, टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग टाइम कितना है? चलिए जानते हैं.

हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर Image Credit: विडा वर्ल्ड डॉट कॉम

Highlights

  • हीरो का सबसे सस्ता स्कूटर है Vida VX2 Go.
  • कीमत 1 लाख से कम.
  • सिंगल चार्ज पर बढ़िया रेंज.

Electric Scooter under 1 Lakh: पेट्रोल छोड़, अब आप भी 1 लाख तक के बजट में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आज आपके लिए Hero MotoCorp का सबसे सस्ता स्कूटर ढूंढकर लाए हैं जो सिंगल चार्ज पर बढ़िया ड्राइविंग रेंज देता है. इस स्कूटर का नाम है Hero Vida VX2 Go, ये स्कूटर आपको 3.4kWh, 3.1kWh, 2.2kWh और 2.2RQ kWh बैटरी ऑप्शन में मिलेगा. कंपनी की ओर से बैटरी पर 5 साल की वारंटी दी जाती है.

Hero Vida VX2 Go Price

हीरो मोटोकॉर्प के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का 2.2kWh बैटरी वेरिएंट सबसे सस्ता है, कंपनी की साइट के मुताबिक ये वेरिएंट 79,999 रुपए (एक्स शोरूम) में मिलेगा. कीमत के बाद चलिए अब आपको इस बैटरी वेरिएंट की ड्राइविंग रेंज, टॉप स्पीड, फास्ट चार्जिंग टाइम और बैटरी टाइप के बारे में जानकारी देते हैं.

3.1kWh वेरिएंट की कीमत 83,000 रुपए (एक्स शोरूम) और 3.4kWh वेरिएंट की कीमत 95000 रुपए (एक्स शोरूम) है. मुकाबले की बात करें तो इस स्कूटर की टक्कर बजाज चेतक 3001, टीवीएस आईक्यूब जैसे मॉडल्स से होगी.

Hero Vida VX2 Go Range

हीरो के इस स्कूटर का 2.2kWh बैटरी वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 93 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगा, इसकी टॉप स्पीड 70 kmph है. ये वेरिएंट 65 मिनट के फास्ट चार्जिंग टाइम और रिमूवेबल बैटरी ऑप्शन के साथ आता है. इस स्कूटर के 3.1kWh बैटरी वेरिएंट एक बार सिंगल चार्ज पर 127 किलोमीटर तक की रेंज देगा.

इस वेरिएंट की भी टॉप स्पीड 70 kmph है, फिक्स्ड बैटरी के साथ आने वाले इस वेरिएंट का फास्ट चार्जिंग टाइम 65 मिनट का है.3.4kWh बैटरी वेरिएंट की बात करें तो ये वेरिएंट एक बार फुल चार्ज पर 146 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. 70 की टॉप स्पीड वाला ये वेरिएंट 62 मिनट के फास्ट चार्जिंग टाइम और रिमूवेबल बैटरी ऑप्शन के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- 75% पासिंग स्कोर लाने पर टेस्ट होगा पास, DL से जुड़े नियम होंगे सख्त!