3 साल में 1,829% तक रिटर्न, अब इस मल्टीबैगर शेयर का बोनस धमाका! हर 9 शेयर पर मिलेंगे 5 नए शेयर

Indus Finance ने 5:9 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव की सिफारिश की है. इसके तहत हर 9 मौजूदा शेयरों पर 5 नए शेयर मिलेंगे. कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है. इस मल्टीबैगर शेयर ने पिछले तीन साल में 1,829% रिटर्न दिया है.

स्टॉक का कमाल Image Credit: @Canva/Money9live

Highlights

  • Indus Finance ने हर 9 मौजूदा शेयरों पर 5 बोनस शेयर देने के प्रस्ताव की सिफारिश की है.
  • बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है.
  • शेयर ने पिछले तीन साल में 1,829% रिटर्न दिया है

शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली NBFC कंपनी Indus Finance Limited ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है. कंपनी के बोर्ड ने 5:9 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और शेयरधारकों की मंजूरी के लिए इसकी सिफारिश की है. हालांकि, कंपनी ने अभी बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है.

Indus Finance लिमिटेड के शेयर में पिछले 3 साल में करीब 1,829 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, पिछले छह महीने में इसने करीब 368 फीसदी और तीन महीने में 138 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले हफ्ते शेयर में 0.85% की गिरावट दर्ज की गई.

क्या है 5:9 का रेश्यो?

Indus Finance के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5:9 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि शेयरधारकों को हर 9 मौजूदा पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों के बदले 5 नए पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर मिलेंगे. मौजूदा और बोनस शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है.

कंपनी ने BSE को दी गई फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश शेयरधारकों की मंजूरी के लिए की है यानी इस प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी भी जरूरी होगी.

रिकॉर्ड डेट का अभी नहीं हुआ ऐलान

कंपनी ने अभी तक बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है. रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिसके आधार पर यह तय किया जाता है कि किन शेयरधारकों को बोनस शेयर पाने का अधिकार मिलेगा. रिकॉर्ड डेट से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद ही शेयरधारक अपनी एलिजिबिलिटी की कन्फर्मेशन कर सकेंगे.

शेयर में पिछले हफ्ते गिरावट

Indus Finance के शेयर में पिछले हफ्ते 0.85% की गिरावट आई. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.99% गिरकर 366.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, हालिया गिरावट के बावजूद शेयर ने अलग-अलग समय में शानदार रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- अगले हफ्ते खुलेंगे 5 IPO, ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें तारीख और प्राइस बैंड

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.