TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

OpenAI खरीदेगा Google की AI चिप्स! Nvidia को मिलेगी कड़ी टक्कर, जानें पूरा मामला

OpenAI Google की AI चिप्स खरीदने की योजना बना रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT बनाने वाली कंपनी Nvidia पर निर्भरता कम करने और अपनी कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने के लिए Google की TPU चिप्स का इस्तेमाल बढ़ा सकती है. दोनों कंपनियों के बीच संभावित सौदे की कीमत सामने नहीं आई है. इससे AI चिप्स बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है.

OpenAI

Highlights

  • OpenAI Google की TPU चिप्स खरीदने की योजना बना रहा है
  • Google की चिप्स Nvidia के GPU का विकल्प बन सकती हैं
  • संभावित सौदे की कीमत और शर्तों का खुलासा अभी नहीं हुआ

OpenAI अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए Google की चिप्स खरीदने की योजना बना रहा है. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के इस कदम से एआई चिप्स की दुनिया में मुकाबला और तेज हो सकता है. कंपनी अपनी कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ चिप्स के लिए एक ही कंपनी पर निर्भरता कम करना चाहती है.

Google की AI चिप्स क्यों खरीदना चाहता है OpenAI?

OpenAI अपने एआई मॉडल को ट्रेन करने और यूजर्स के सवालों के जवाब देने के लिए बड़े पैमाने पर कंप्यूटिंग क्षमता का इस्तेमाल करता है. इसके लिए कंपनी अभी Nvidia की चिप्स का भी काफी इस्तेमाल करती है. एआई सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच OpenAI को ज्यादा शक्तिशाली कंप्यूटिंग संसाधनों की जरूरत है.

Google की चिप्स खरीदने से कंपनी को एक और विकल्प मिल सकता है. इससे उसे अलग-अलग तरह के एआई कामों के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से हार्डवेयर चुनने में मदद मिलेगी. हालांकि, इस संभावित सौदे की कीमत और खरीद से जुड़ी दूसरी शर्तों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

क्या हैं Google की TPU चिप्स?

Google की एआई चिप्स को टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (TPU) कहा जाता है. इन्हें खास तौर पर मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कामों के लिए तैयार किया गया है. इन चिप्स का इस्तेमाल एआई मॉडल को ट्रेन करने और उनसे जवाब तैयार कराने जैसे कामों में किया जा सकता है.

अब तक Google अपनी क्लाउड सेवाओं के जरिए भी ग्राहकों को इन चिप्स की कंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराता रहा है. कंपनी ने 2026 में कुछ ग्राहकों को सीधे TPU चिप्स बेचना भी शुरू किया है. एआई कंपनियां इन चिप्स को Nvidia के प्रोसेसर के विकल्प के तौर पर देख रही हैं.

Google और OpenAI के बीच बढ़ रहा कारोबार

Google और OpenAI एआई प्रोडक्ट्स के मामले में एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी हैं. इसके बावजूद दोनों कंपनियों के बीच कारोबारी संबंध मजबूत हो रहे हैं. OpenAI पहले से ही Google की एआई चिप्स किराये पर इस्तेमाल कर रहा है. अब इन्हें खरीदने की योजना इस सहयोग को एक नया रूप दे सकती है.

इसके अलावा, OpenAI ने अपने एडवांस्ड एआई मॉडल Google Cloud के जरिए उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई है. इससे दोनों कंपनियों के बीच तकनीकी सहयोग बढ़ने की संभावना है.

Nvidia के लिए क्यों बढ़ सकती है चुनौती?

एआई बाजार में Nvidia की चिप्स का लंबे समय से दबदबा रहा है. दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने एआई मॉडल तैयार करने और चलाने के लिए Nvidia के प्रोसेसर का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन अब Google समेत दूसरी कंपनियां भी इस बाजार में अपने विकल्प मजबूत कर रही हैं.

OpenAI अपनी जरूरतों के लिए खुद की एआई चिप विकसित करने पर भी काम कर रहा है. ऐसे में Google की TPU चिप्स खरीदने की संभावित योजना कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा हो सकती है. हालांकि, इससे Nvidia के कारोबार पर कितना असर पड़ेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें- Apple Pro and Tell Event: टचस्क्रीन MacBook Pro से मचेगा तहलका, OLED डिस्प्ले समेत कई बड़े ऐलान संभव