IDBI Bank Share Crash: प्राइवेटाइजेशन डील रुकने की खबर से शेयर 16% टूटे, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने
IDBI Bank के शेयरों में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली और स्टॉक करीब 16 प्रतिशत तक टूट गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार बैंक के निजीकरण की मौजूदा प्रक्रिया को रोक सकती है, क्योंकि मिले हुए ऑफर तय रिजर्व प्राइस से कम बताए जा रहे हैं. इस खबर के बाद निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई और शेयर पर दबाव दिखाई दिया.
सरकारी बैंक IDBI Bank के शेयरों में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली. बाजार खुलते ही स्टॉक में बिकवाली बढ़ गई और यह करीब 16 फीसदी तक टूटकर 77.66 रुपये के आसपास पहुंच गया. इस गिरावट की वजह यह खबर बनी कि सरकार बैंक के निजीकरण की मौजूदा प्रक्रिया को रोक सकती है, क्योंकि मिले हुए ऑफर सरकार की तय कीमत से कम बताए जा रहे हैं.
निजीकरण प्रक्रिया रुकने की चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार को IDBI Bank की हिस्सेदारी बेचने के लिए जो बोलियां मिली हैं, वे तय रिजर्व प्राइस से कम हैं. ऐसे में सरकार इस पूरी रणनीतिक बिक्री प्रक्रिया को फिलहाल खत्म करने या रोकने पर विचार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो 2022 से चल रही IDBI Bank के निजीकरण की प्रक्रिया पर फिलहाल विराम लग सकता है.
कितनी हिस्सेदारी बेचने की थी योजना
सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मिलकर IDBI Bank में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई थी. इस रणनीतिक विनिवेश के तहत कुल करीब 60.7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का टारगेट था. फिलहाल बैंक में सरकार की 45.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसमें से वह 30.5 प्रतिशत बेचने की योजना बना रही थी. वहीं LIC के पास 49.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह 30.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का इरादा रखती थी.
अनुमान था कि इस हिस्सेदारी बिक्री से सरकार और LIC को मिलाकर करीब ₹66,000 करोड़ की रकम मिल सकती है. हालांकि अब अगर बोली प्रक्रिया रद्द होती है तो यह निजीकरण सौदा फिलहाल आगे नहीं बढ़ पाएगा.
यह भी पढ़ें: 10 साल में 4 गुना बढ़ा इस PSU कंपनी का ऑर्डर बुक, ₹15670 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, रडार पर रखें शेयर
बाजार में क्यों बढ़ी बेचैनी
निजीकरण की प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से निवेशकों में चिंता देखने को मिली, जिसका असर सीधे शेयर कीमत पर पड़ा. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आगे सरकार का फैसला इस स्टॉक की दिशा तय करेगा. दोपहर 11.30 बजे के आसपास कंपनी के शेयरों की कीमत 78.21 रुपये है. इसका मार्केट कैप 99,137 रुपये है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
100 साल पुरानी कंपनी को अगले 10 साल के लिए मिला मेगा ऑर्डर, रेखा झुनझुनवाला का है 8% स्टेक, शेयर पर टूट पड़े निवेशक
10 साल में 4 गुना बढ़ा इस PSU कंपनी का ऑर्डर बुक, ₹15670 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, रडार पर रखें शेयर
गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, बाद में दिखी हल्की बढ़त; अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील समेत इन शेयरों में तेजी
