Closing Bell: शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के 11 लाख करोड़ भस्म, ईरान युद्ध के 20वें दिन Nifty-Sensex में सबसे बड़ी गिरावट

19 मार्च को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई. सेंसेक्स 2,496 अंक और निफ्टी 775 अंक टूटकर बंद हुए. HDFC Bank समेत कई दिग्गज शेयर बुरी तरह गिरे. इस गिरावट से बीएसई मार्केट कैप घटकर ₹42.74 लाख करोड़ रह गया और निवेशकों को करीब ₹11.14 लाख करोड़ का भारी नुकसान हुआ.

गिरावट में बाजार बंद Image Credit: canva & AI

Closing Bell: शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के 11 लाख करोड़ भस्म, ईरान युद्ध के 20वें दिन Nifty-Sensex में सबसे बड़ी गिरावट19 मार्च (गुरुवार) को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. BSE सेंसेक्स सुबह 1,953 अंक गिरकर 74,750.92 पर खुला और निफ्टी 580 अंक टूटकर 23,197.75 पर ओपन हुआ. इसके बाद गिरावट और तेज हो गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2496.89 या 3.26% टूटकर 74,207.24 पर बंद हुआ और निफ्टी 775.65 या 3.26% टूटकर 23,002.15 पर बंद हुआ. ETERNAL, HDFCBANK और BAJFINANCE के शेयर सबसे बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए. ईरान युद्ध के 20वें दिन Nifty-Sensex में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली.

निवेशकों को भारी नुकसान

इस बड़ी गिरावट से बीएसई की कंपनियों का मार्केट कैप 42,749,625.97 रुपये रह गया जो बुधवार को 43,863,555.25 रुपये था. इससे निवेशकों के 11,13,929.28 रुपये डूब गए.

शेयरों का हाल

पिछले 20 दिनों का निफ्टी का ट्रेंड

तारीखक्लोजओपनहाईलोवॉल्यूमबदलाव
19-03-202623,002.1523,197.7523,365.1522,932.85550.03M-3.26%
18-03-202623,777.8023,632.9023,860.9023,631.35382.88M+0.83%
17-03-202623,581.1523,493.2023,656.8023,346.60458.79M+0.74%
16-03-202623,408.8023,116.1023,502.0022,955.25540.29M+1.11%
13-03-202623,151.1023,462.5023,492.4023,112.00519.78M-2.06%
12-03-202623,639.1523,674.8523,833.1523,556.30501.00M-0.95%
11-03-202623,866.8524,231.8524,299.0023,834.30407.40M-1.63%
10-03-202624,261.6024,280.8024,303.8024,079.95444.28M+0.97%
09-03-202624,028.0523,868.0524,078.1523,697.80526.90M-1.73%
06-03-202624,450.4524,656.4024,700.9024,415.75433.41M-1.27%
05-03-202624,765.9024,615.9524,854.2024,529.40504.34M+1.17%
04-03-202624,480.5024,388.8024,602.4524,305.40598.99M-1.55%

पिछले 20 दिनों का सेंसेक्स का ट्रेंड

तारीखक्लोजओपनहाईलोवॉल्यूमबदलाव
19-03-202674,207.2474,750.9275,354.1873,950.9523.47M-3.26%
18-03-202676,704.1376,367.5576,995.9076,219.6519.34M+0.83%
17-03-202676,070.8475,826.6876,304.2675,324.7335.17M+0.75%
16-03-202675,502.8574,415.7975,805.2773,949.7616.66M+1.26%
13-03-202674,563.9275,444.2275,576.2074,454.6018.55M-1.93%
12-03-202676,034.4276,369.6576,681.7175,871.1822.66M-1.08%
11-03-202676,863.7178,238.9178,324.3776,759.2616.37M-1.72%
10-03-202678,205.9878,375.7378,526.2577,745.4722.02M+0.82%
09-03-202677,566.1677,056.7577,711.3576,424.5516.62M-1.71%
06-03-202678,918.9079,658.9979,753.0378,812.1818.08M-1.37%

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

1) ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 10% से ज्यादा बढ़कर 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया जो भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए खराब खबर है. अगर यह लंबे समय तक 110 डॉलर से ऊपर रहता है, तो इसका भारत की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. इसे मार्केट में बड़ी गिरावट का कारण माना जा रहा है.

2) कमजोर वैश्विक संकेत
एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, चीन का शंघाई SSE कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सभी गिरावट में कारोबार कर रहे थे. वहीं, अमेरिकी बाजार भी बुधवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुए. इसने भी भारतीय बाजार को गिराने में सहयोग किया.

3) एफआईआई की लगातार बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 2,714.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. लगातार FII बिकवाली रिस्क से बचने की रणनीति को दर्शाती है, जिससे बाजार की स्थिरता पर दबाव बना.

4) इंडिया VIX में उछाल:
इंडिया VIX, जिसे बाजार का ‘फियर इंडेक्स’ कहा जाता है. यह गुरुवार को 24% से ज्यादा बढ़कर 23.13 तक पर पहुंच गया. VIX का बढ़ना आमतौर पर निकट भविष्य में ज्यादा अस्थिरता का संकेत देता है.

5) फेड का सख्त रुख:
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखा, लेकिन सख्त रुख बनाए रखा. ऊंची ऊर्जा कीमतों के कारण महंगाई के जोखिम का हवाला दिया गया. हाई अमेरिकी ब्याज दरें भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश की आकर्षण को कम करती हैं.

फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने कहा कि जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण भविष्य को लेकर “असामान्य रूप से ज्यादा अनिश्चितता” बनी हुई है.

6) HDFC बैंक के शेयरों में तेज गिरावट:
HDFC बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली ने बाजार पर अतिरिक्त दबाव डाला. शेयर दिन के कारोबार के दौरान 8.6 फीसदी तक गिर गए, जो दो साल में सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट है. यह गिरावट बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद आई. भले ही इस्तीफे में किसी गड़बड़ी का आरोप नहीं है, लेकिन धारणा भी बाजार पर असर डालती है.  बुधवार को एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 12.97 लाख करोड़ रुपये था, जो गुरुवार को घटकर 11.94 लाख करोड़ रुपये रह गया. यानी एक ही दिन में निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.