रिलीज से पहले ही छाई ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, एडवांस बुकिंग में 130 करोड़ पार; बिके 15 लाख टिकट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही शानदार एडवांस बुकिंग के कारण चर्चा में है. 15 लाख टिकट बिकना और 135 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्री-रिलीज कारोबार यह दिखाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है.

धुरंधर 2

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही एडवांस बुकिंग के आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग और प्रीव्यू शो के जरिए 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

रिलीज से पहले ही जबरदस्त एडवांस बुकिंग

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीव्यू शो से ही फिल्म लगभग 40.70 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं. वहीं फिल्म के ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग 29.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. इस दौरान 15 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और देशभर में 15,000 से ज्यादा शो लगाए गए हैं.

अगर ओपनिंग वीकेंड के कुल कारोबार की बात करें तो फिल्म 135 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस पहले ही कर चुकी है. यही वजह है कि इसे हाल के समय की सबसे बड़ी प्री-रिलीज परफॉर्मेंस में से एक माना जा रहा है.

बढ़ाई जा रही हैं शो की संख्या

फिल्म को लेकर दर्शकों में इतना उत्साह है कि कई सिनेमाघरों में शो की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है. कई शहरों में लेट-नाइट और पोस्ट-मिडनाइट शो भी जोड़े जा रहे हैं. कुछ थिएटरों में तो शो रात 2 बजे तक तय किए गए हैं, जो फिल्म को लेकर दर्शकों के क्रेज को दिखाता है.

क्या है फिल्म की कहानी ?

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक स्पाई-एक्शन ड्रामा है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक ऐसे कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मौत की सजा मिली होती है. बाद में भारतीय खुफिया एजेंसियां उसे एक बेहद खतरनाक मिशन के लिए भर्ती करती हैं. इसके बाद कहानी में एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का मिश्रण देखने को मिलता है.

इसे भी पढ़ें- Hyundai Creta, Kia Seltos को टक्‍कर देगी नई रेनॉ डस्‍टर, कीमत 10.29 लाख से शुरू, सेफ्टी में है 5 स्‍टार स्‍टैंडर्ड