Opening Bell: शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक उछला; निफ्टी 24550 के ऊपर
Opening Bell: वॉल स्ट्रीट पर चिप निर्माताओं के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते एशियाई शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही गिरावट दर्ज की गई. दक्षिण कोरिया का तकनीकी शेयरों से भरा कोस्पी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 8.8% गिर गया, जिससे सर्किट ब्रेकर सक्रिय हो गया.
Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच, 6 नवंबर को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 230.20 अंक यानी 0.29 फीसदी गिरकर 79,079.81 पर आ गया. निफ्टी50 भी 122.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 24,413.80 पर पहुंच गया. हालांंकि, जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, बाजार की चाल बदल गई और दोनों ही इंडेक्स हरे निशान में आ गए.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स के शेयरों में M&M सबसे आगे रहा, जिसमें 2.30% की तेजी आई. IT शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली. इंफोसिस 2.01%, टेक महिंद्रा 1.34%, TCS 1.30% और HCL टेक्नोलॉजीज 1.26% ऊपर रहे.
दूसरी ओर, पावर ग्रिड के शेयरों में 2.24% की गिरावट आई, जबकि बजाज फाइनेंस 2.14% नीचे गिरा. NTPC और टाइटन में लगभग 2-2% की गिरावट दर्ज की गई, वहीं इंडिगो के शेयर भी 2 फीसदी फिसल गए.
सेक्टोरल इंडेक्स
सेक्टर के मोर्चे पर, निफ्टी IT इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़त के साथ टॉप पर रहा, जिसमें 1.9 फीसदी की तेजी आई.

Latest Stories
LTCG और STT टैक्स में बदलाव पर अलग-अलग राय, सरकार के सामने तीन विकल्प; घट जाएगा रेवेन्यू
Stocks to Watch: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, ONGC से एयरटेल तक के नतीजों ने चौंकाया, KNR को मिला बड़ा ऑर्डर
Bharti Airtel Q2 Results: मुनाफे में 31% का उछाल, रेवेन्यू 17% बढ़ा; ARPU से लेकर ग्राहकों तक, क्या कह रहे आंकड़े
