TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Stocks to Watch: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, ONGC से एयरटेल तक के नतीजों ने चौंकाया, KNR को मिला बड़ा ऑर्डर

शुक्रवार को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर खबरों के दम पर एक्शन दिखा सकते हैं. ONGC, भारती एयरटेल, टाइटन, ब्रिटानिया और NCC ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. वहीं, KNR कंस्ट्रक्शंस को 1,396 करोड़ रुपये और अशोका बिल्डकॉन को 865 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है. फोर्ब्स एंड कंपनी में बल्क डील भी हुई है. इसके अलावा कई कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. जानिए आज किन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर.

आज इन शेयरों पर रखें नजर. Image Credit: Canva/ Money9

Highlights

  • ONGC, भारती एयरटेल और टाइटन के मुनाफे में जोरदार बढ़त, ग्लेनमार्क फार्मा के नतीजे कमजोर.
  • KNR कंस्ट्रक्शंस को 1,396 करोड़ और अशोका बिल्डकॉन को 865 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला.
  • फोर्ब्स एंड कंपनी में 2.4% हिस्सेदारी की बल्क डील, आज कई कंपनियां जारी करेंगी Q2 नतीजे.

शुक्रवार को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता हैं. कहीं कंपनियों को करोड़ों रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं, तो कहीं बड़े निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी खरीदी और बेची है. इसके अलावा ONGC, भारती एयरटेल, टाइटन और ब्रिटानिया समेत कई कंपनियों ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इन कंपनियों के मुनाफे और रेवेन्यू में अलग-अलग तरह की बढ़त देखने को मिली है. वहीं, ग्लेनमार्क फार्मा और गॉडफ्रे फिलिप्स के नतीजों में कमजोरी दर्ज की गई है. आज के कारोबार में KNR कंस्ट्रक्शंस और अशोका बिल्डकॉन के शेयरों पर खास नजर रहेगी. आइए जानते हैं आज किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

KNR Constructions को मिला 1,396 करोड़ रुपये का ऑर्डर

KNR कंस्ट्रक्शंस का शेयर आज फोकस में रह सकता है. कंपनी को हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) से 1,396.54 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत तेलंगाना के हैदराबाद में ICCC, बंजारा हिल्स से शिल्पा लेआउट फ्लाईओवर रोड तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. कंपनी को इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा करना है.

Ashoka Buildcon को 865 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है. कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से एक प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला यानी L1 बिडर घोषित किया गया है. यह प्रोजेक्ट गुजरात में वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के करवाद से जुजुवा सेक्शन पर आठ लेन के एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के बचे हुए निर्माण कार्य से जुड़ा है. इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने 865.90 करोड़ रुपये की बोली लगाई है. इसका काम इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड में किया जाएगा.

ONGC, Airtel और Titan के नतीजे

ONGC का मुनाफा दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 57.3 फीसदी बढ़कर 15,488.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 9,848 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 32.8 फीसदी बढ़कर 43,875.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

भारती एयरटेल का मुनाफा 30.9 फीसदी बढ़कर 8,887.5 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 6,791.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. वहीं, रेवेन्यू 16.7 फीसदी बढ़कर 60,877.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

टाइटन कंपनी का मुनाफा 113.7 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 2,393 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,120 करोड़ रुपये था. हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 20,614 करोड़ रुपये रहा.

Britannia और NCC के नतीजे भी आए

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का मुनाफा 10.2 फीसदी बढ़कर 721 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रेवेन्यू भी 15.6 फीसदी की बढ़त के साथ 5,597.8 करोड़ रुपये रहा.

NCC का मुनाफा 19.1 फीसदी बढ़कर 184.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 32.4 फीसदी बढ़कर 6,014.7 करोड़ रुपये रहा.

दूसरी ओर, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का मुनाफा 37.7 फीसदी गिरकर 189.9 करोड़ रुपये रह गया. ग्लेनमार्क फार्मा के मुनाफे में भी 56.8 फीसदी की बड़ी गिरावट आई और यह 263.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का रेवेन्यू भी 29.8 फीसदी गिरकर 4,247.3 करोड़ रुपये रहा.

ये भी पढ़ें- Bharti Airtel Q2 Results: मुनाफे में 31% का उछाल, रेवेन्यू 17% बढ़ा; ARPU से लेकर ग्राहकों तक, क्या कह रहे आंकड़े

Forbes & Company में बल्क डील

फोर्ब्स एंड कंपनी के शेयर भी आज चर्चा में रह सकते हैं. मॉरीशस के विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक Elysian Wealth Fund ने कंपनी के 3.14 लाख शेयर बेचे हैं. यह कंपनी की चुकता पूंजी का 2.4 फीसदी हिस्सा है. इन शेयरों की बिक्री 270.04 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 8.47 करोड़ रुपये में हुई. दूसरी ओर, Resonance Opportunities Fund ने भी इतनी ही संख्या में शेयर 270.19 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.

वहीं, अनंतम हाईवे ट्रस्ट में Edelweiss Broking ने 22.5 लाख यूनिट खरीदी हैं. यह ट्रस्ट की कुल इक्विटी का 1.03 फीसदी हिस्सा है. इस खरीदारी की कुल वैल्यू 22.5 करोड़ रुपये रही. दूसरी ओर, WhiteOak Capital Multi Asset Allocation Fund ने 11.83 लाख यूनिट 100.01 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर बेची हैं.

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

आज हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, होनासा कंज्यूमर, सीमेंस, एस्टर डीएम क्वालिटी केयर, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, बॉश, कोरोमंडल इंटरनेशनल, ग्लैंड फार्मा, जुबिलेंट फूडवर्क्स, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और वोल्टास समेत कई कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी.