50 हजार रुपये में लॉन्च हुई नई मिनी बाइक, हल्का वजन और दमदार इंजन के साथ मिलेगी ऑफ रोड राइड का मजा
भारतीय कंपनी KNK Karts ने 50 हजार रुपये की कीमत में नई मिनी बाइक लॉन्च की है. यह बाइक खास तौर पर ऑफ रोड और बंद ट्रैक पर राइडिंग के लिए बनाई गई है. इसमें 80 सीसी का इंजन दिया गया है जो करीब 4 BHP पावर देता है. बाइक का वजन सिर्फ 40 किलोग्राम है जिससे इसकी परफॉर्मेंस बेहतर रहती है.
KNK Karts Mini Bike: भारतीय कंपनी KNK Karts ने एक नई मिनी बाइक लॉन्च की है. यह बाइक खास तौर पर ऑफ रोड राइड और बंद ट्रैक के लिए डिजाइन की गई है. कंपनी ने इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये रखी है. हल्के वजन और छोटे साइज की वजह से इसे चलाना आसान माना जा रहा है. कंपनी के अनुसार इसकी डिलीवरी जून 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. यह बाइक खास तौर पर शौकिया राइडर्स और मोटरस्पोर्ट प्रेमियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.
छोटा इंजन लेकिन दमदार परफॉर्मेंस
इस मिनी बाइक में 80 सीसी का इंजन दिया गया है. यह इंजन करीब 4 BHP की पावर जनरेट करता है. बाइक का वजन करीब 40 किलोग्राम है इसलिए कम पावर होने के बावजूद इसकी परफॉर्मेंस बेहतर मानी जा रही है. इंजन की पावर चेन ड्राइव के जरिये पिछले पहिए तक पहुंचती है. इसमें सेंट्रीफ्यूगल क्लच का इस्तेमाल किया गया है जो राइडिंग को आसान बनाता है.
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
इस मिनी बाइक में आगे की तरफ सिंगल साइड ट्यूबलर फोर्क के साथ ट्रेलिंग लिंक सस्पेंशन दिया गया है. वहीं पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन लगाया गया है. बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें दोनों पहियों में मैकेनिकल केबल से चलने वाले डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. यह सेटअप ऑफ रोड राइडिंग के दौरान बेहतर संतुलन और सुरक्षा देने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें- Tata का EV पोर्टफोलियो होगा और बड़ा, Sierra EV से Avinya EV तक; 2026 में 3 नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री
डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन के मामले में यह मिनी बाइक काफी सरल और कॉम्पैक्ट है. इसमें सिंगल सीट और यू आकार का हैंडलबार दिया गया है. बाइक में छोटा फ्यूल टैंक और ऊपर उठे हुए फेंडर दिए गए हैं जो ऑफ रोड राइडिंग के लिए मददगार होते हैं. इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलैंप भी दिया गया है. बेहतर ग्रिप के लिए इसमें बड़े ऑफ रोड टायर लगाए गए हैं.
Latest Stories
Tata का EV पोर्टफोलियो होगा और बड़ा, Sierra EV से Avinya EV तक; 2026 में 3 नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री
Tata Motors दे रही EV कार पर भारी छूट, Curvv से लेकर Punch तक; मिलेगा ₹3.80 लाख तक का फायदा
बार-बार कम हो रहा इंजन ऑयल, इन 5 वजहों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं लोग; जानें सही इलाज
