विजय राजनीति का नया धुरधंर! अरबों की दौलत फिर भी शेयर बाजार से दूर, जानें कहां जमा किया है सबसे ज्यादा पैसा

थलापति विजय आज सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक बड़ा ब्रांड बन चुके हैं. कई सालों से वह तमिल सिनेमा में अपनी दमदार मौजूदगी बनाए हुए हैं. विजय ने अपनी पार्टी का नाम ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ रखा है. ऐसे में लोगों की दिलचस्पी उनके जीवन, कमाई और लाइफस्टाइल को लेकर और बढ़ गई है.

विजय Image Credit: PTI

Thalapathy Vijay Networth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय तमिलनाडु की राजनीति में अपनी पैठ बनाने में कमायाब नजर आ रहे है. कम से कम राज्य के चुनाव परिणाम तो यहीं कह रहे है. थलापति विजय आज सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक बड़ा ब्रांड बन चुके हैं. कई सालों से वह तमिल सिनेमा में अपनी दमदार मौजूदगी बनाए हुए हैं. विजय ने अपनी पार्टी का नाम ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ रखा है. ऐसे में लोगों की दिलचस्पी उनके जीवन, कमाई और लाइफस्टाइल को लेकर और बढ़ गई है. आइए जानते हैं कि विजय के पास कितनी संपत्ति है.

कितनी है कुल संपत्ति

थलापति विजय की कुल संपत्ति करीब 600 करोड़ रुपये के आसपास है. उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्में हैं. वह भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन और रियल एस्टेट से भी कमाई करते हैं. उनकी फिल्में विदेशों में भी अच्छा बिजनेस करती हैं, जिससे उनकी इनकम और बढ़ती है.

शेयर बाजार से दूर

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार विजय के पास करीब 404 करोड़ रुपये की मूवेबल एसेट्स हैं, जिनमें नकदी, बैंक बैलेंस और निवेश शामिल हैं. वहीं लगभग 220 करोड़ रुपये की इमूवेबल एसेट्स यानी प्रॉपर्टी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनके एक सेविंग अकाउंट में करीब 213 करोड़ रुपये जमा हैं. इसके अलावा उन्होंने लगभग 100 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखे हैं. उन्होंने किसी भी तरह की देनदारी या कर्ज नहीं दिखाया है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में उनका निवेश बेहद कम, करीब 20 लाख रुपये से भी नीचे बताया गया है, जो उनकी कुल संपत्ति का 0.04% से भी कम है.

चेन्नई में शानदार बंगला

  • विजय का चेन्नई के नीलांकरई इलाके में समुद्र के किनारे एक बड़ा और खूबसूरत बंगला है.
  • यह बंगला बाहर से बेहद सिंपल और सफेद रंग का है, लेकिन अंदर से काफी लग्जरी है.
  • बताया जाता है कि इसके डिजाइन की प्रेरणा हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज के बीच हाउस से ली गई है.
  • यहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखता है, जो इसे और खास बनाता है.

लग्जरी कारों का कलेक्शन

थलापति विजय के पास कई महंगी और लग्जरी कारें भी हैं. उनकी सबसे चर्चित कारों में रोल्स रॉयस घोस्ट शामिल है, जो दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में गिनी जाती है. इसके अलावा उनके पास BMW X5 और X6, ऑडी A8 L, रेंज रोवर, वोल्वो XC90, मर्सिडीज बेंज और फोर्ड मस्टैंग जैसी कारें भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कारों की कुल कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

रजनीकांत-कमल हसन भी पीछे

रजनीकांत और कमल हासन साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार रहे हैं. दोनों ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें वह बड़ी सफलता नहीं मिल पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी. इसके मुकाबले, थलापति विजय ने अपने राजनीतिक डेब्यू के साथ ही मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, जिसने उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

निजी जिंदगी भी सुर्खियों में

हाल ही में विजय की निजी जिंदगी भी चर्चा में आई है. खबरों के अनुसार उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक की अर्जी दी है. हालांकि इस मामले पर विजय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. थलापति विजय अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं. उन्होंने राजनीति में कदम रखकर अपनी नई पहचान बनाने की कोशिश शुरू कर दी है. उनकी लोकप्रियता, मजबूत फैन बेस और बड़े ब्रांड वैल्यू के कारण वह आने वाले समय में राजनीति में भी बड़ा असर डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल-तमिलनाडु-केरलम-असम में कहां सबसे ज्यादा पैसा, किसकी सत्ता में दम, कौन कर्ज मे डूबा