TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग में सोना-चांदी चमके, MCX पर गोल्ड-सिल्वर के भाव में कितनी तेजी?

दिवाली 2026 की मुहूर्त ट्रेडिंग में MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. सोना कारोबार के दौरान 533 रुपये उछलकर 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं चांदी 552 रुपये बढ़कर 1,85,339 रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गई. जानिए दोनों कीमती धातुओं का ताजा भाव और आगे का रुख.

सोना-चांदी

Highlights

  • मुहूर्त ट्रेडिंग में सोना 533 रुपये बढ़कर 1,42,700 रुपये पहुंचा
  • चांदी 552 रुपये उछलकर 1,85,339 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंची
  • आने वाले दिनों में सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव संभव है

दिवाली के मौके पर शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट में भी निवेशकों की नजर सोने और चांदी पर है. मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान MCX पर कीमती धातुओं की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है. हाल के सत्रों में भारी उतार-चढ़ाव के बाद निवेशक यह जानना चाहते हैं कि संवत 2083 की शुरुआत सोने-चांदी के लिए कैसी रही और आगे कीमतों का रुख क्या हो सकता है.

MCX पर सोने का भाव

दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी. 6 नवंबर को MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,42,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें 1,731 रुपये यानी करीब 1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों को डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सहारा मिला. विदेशी बाजार में सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया था.

मुहूर्त ट्रेडिंग में सोने की कीमतों में उछाल

8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान MCX पर सोने की कीमतों में 533 रुपये तक की तेजी आई. कारोबार के दौरान सोना 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. शुक्रवार को इसका भाव 1,42,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. रविवार को सोना 1,42,163 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. दोपहर 3:05 बजे यह 426 रुपये की तेजी के साथ 1,42,593 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

चांदी की कीमत 1.85 लाख रुपये के पार

मुहूर्त ट्रेडिंग में चांदी ने भी तेजी दिखाई. MCX पर चांदी का भाव कारोबार के दौरान 552 रुपये बढ़कर 1,85,339 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. दोपहर 3:07 बजे चांदी 248 रुपये की तेजी के साथ 1,85,035 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. शुक्रवार को चांदी का वायदा भाव 1,84,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी 1,84,800 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर तक भी पहुंची थी.

सोने-चांदी में आगे क्या रहेगा रुख?

बाजार जानकारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं, इसलिए निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है.

इसके अलावा मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म होने की संभावनाओं और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर भी कीमती धातुओं पर पड़ सकता है. निवेशकों को खरीदारी से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और MCX के भाव पर नजर रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- देशभर में FSSAI की बड़ी कार्रवाई, 3,279 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 1,133 लाइसेंस सस्पेंड