Muhurat Trading 2026: दिवाली पर कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? Nifty-Sensex में तेजी या होगी मुनाफावसूली
दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. पिछले सप्ताह Nifty 50 ने 25,000 का स्तर पार किया है. बाजार की शुरुआत तेजी के साथ होने की उम्मीद है, लेकिन सत्र के अंत में मुनाफावसूली भी आ सकती है. जानें Nifty, Sensex और Bank Nifty के अहम लेवल है.
Highlights
- Nifty 50 के लिए 24,800-24,850 का सपोर्ट और 25,130-25,200 का रेजिस्टेंस अहम है.
- Bank Nifty के लिए 56,000-56,300 का सपोर्ट और 58,000-58,400 का रेजिस्टेंस है.
- मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान Bank Nifty के लिए 57,500 से 57,800 का दायरा अहम रहेगा.
भारतीय शेयर बाजार रविवार, 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेगा. पिछले कारोबारी सप्ताह में शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. Nifty 50 कई महीनों बाद एक बार फिर 25,000 के स्तर के ऊपर पहुंच गया है. इससे बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि दिवाली के खास कारोबारी सत्र में भी बाजार की तेजी जारी रहेगी या फिर निवेशक मुनाफावसूली करेंगे.
ब्रोकरेज और बाजार के जानकारों का मानना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में Nifty 50 और Sensex की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है. हालांकि, पिछले सप्ताह की तेज बढ़त के बाद कुछ मुनाफावसूली या बाजार में स्थिरता भी देखने को मिल सकती है. ऐसे में निवेशकों के लिए Nifty 50, Sensex और Bank Nifty के अहम स्तरों को समझना जरूरी है.
Nifty 50 में तेजी की उम्मीद, लेकिन मुनाफावसूली का भी खतरा
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में Nifty 50 का रुख सकारात्मक रह सकता है. हालांकि, पिछले सप्ताह आई तेज तेजी के बाद कुछ निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं. इसके चलते बाजार में थोड़ी स्थिरता भी देखने को मिल सकती है.
दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र की शुरुआत अक्सर खरीदारी के रुझान के साथ होती है. हालांकि, सत्र के आखिरी हिस्से में निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं. ऐसे में निवेशक उम्मीद कर सकते हैं कि बाजार की शुरुआत तेजी के साथ और गैप-अप के साथ हो. हालांकि, कारोबार के दौरान इंडेक्स अपने शुरुआती स्तर से नीचे भी आ सकते हैं. इसके बावजूद सकारात्मक माहौल के कारण Nifty और Sensex के पिछले बंद स्तर से ऊपर रहने की अच्छी संभावना है.
Nifty 50 के लिए 24,800-25,200 के स्तर अहम
रिपोर्ट के मुताबिक, Nifty 50 के लिए 24,800 से 24,850 का स्तर तत्काल सपोर्ट जोन है. वहीं, 25,130 से 25,200 के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है. Nifty का RSI बढ़कर 78.55 पर पहुंच गया है. यह बाजार में मजबूत तेजी का संकेत देता है, लेकिन साथ ही यह भी बताता है कि बाजार ओवरबॉट स्थिति में है. वहीं, PCR 1.30 पर है, जो डेरिवेटिव्स बाजार में सकारात्मक पोजिशनिंग को दिखाता है.
Bank Nifty के लिए ये हैं अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान Bank Nifty के लिए 57,500 से 57,800 का दायरा अहम रहेगा. Bank Nifty के लिए 58,000 से 58,400 के बीच मजबूत रेजिस्टेंस है. वहीं, 56,000 से 56,300 का स्तर सपोर्ट जोन के तौर पर काम कर सकता है.
यह सपोर्ट जोन इंडेक्स के 200-दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) और पिछले ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट वाले क्षेत्र के साथ मेल खाता है.
इसे भी पढ़ें- Diwali 2026 Picks: संवत 2083 के लिए ब्रोकरेज ने चुने 6 शेयर, 28% तक कमाई का मौका
Latest Stories
Diwali 2026 Picks: संवत 2083 के लिए ब्रोकरेज ने चुने 6 शेयर, 28% तक कमाई का मौका
Diwali Stock 2026: मुहूर्त ट्रेडिंग में कमाई का मौका, ₹100 से कम के 3 शेयरों पर रखें नजर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
ज्वेलरी सेक्टर के इन 2 स्मॉलकैप शेयरों पर FIIs मेहरबान, हिस्सेदारी 6 से 8 गुना बढ़ाई; एक शेयर में दिखी खास बात
