Stock to Watch: आज इन 7 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, M&M से लेकर BHEL और टाटा स्टील तक में हलचल!
Stock to Watch Today: इन कंपनियों से जुड़ी नई कारोबारी घोषणाएं, ऑर्डर, अधिग्रहण और सितंबर तिमाही के नतीजे शेयरों की चाल को प्रभावित कर सकते हैं. रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी 44 अंक यानी 0.18% गिरकर 24,986 पर बंद हुआ था. इसके साथ ही बाजार की लगातार सात कारोबारी सत्रों की तेजी पर ब्रेक लग गया.
Highlights
- BHEL को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से ऑर्डर मिला है.
- रविवार को बाजार की लगातार सात कारोबारी सत्रों की तेजी पर ब्रेक लग गया.
- अधिग्रहण और सितंबर तिमाही के नतीजे शेयरों की चाल को प्रभावित कर सकते हैं.
Stock to Watch Today: शेयर बाजार में सोमवार, 9 नवंबर को कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), अडानी एंटरप्राइजेज, विप्रो, टाटा स्टील, सीमेंस और डिवीज लैबोरेटरीज जैसी कंपनियां निवेशकों के रडार पर रहेंगी. इन कंपनियों से जुड़ी नई कारोबारी घोषणाएं, ऑर्डर, अधिग्रहण और सितंबर तिमाही के नतीजे शेयरों की चाल को प्रभावित कर सकते हैं.
इससे पहले रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी 44 अंक यानी 0.18% गिरकर 24,986 पर बंद हुआ था. इसके साथ ही बाजार की लगातार सात कारोबारी सत्रों की तेजी पर ब्रेक लग गया.
आज इन शेयरों पर रहेगा फोकस
महिंद्रा एंड महिंद्रा: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लिस्टेड सब्सिडियरी एसएमएल महिंद्रा के प्रस्तावित राइट्स इश्यू में 1,450 करोड़ रुपये तक निवेश को मंजूरी दी है. इसमें कंपनी अपने राइट्स एंटाइटलमेंट के तहत करीब 855 करोड़ रुपये लगाएगी. इसके अलावा 595 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त निवेश भी कर सकती है.
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL): BHEL को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से 600-900 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर राजस्थान के बाड़मेर-II HVDC टर्मिनल स्टेशन पर सिंक्रोनस कंडेंसर लगाने से जुड़ा है. इसके तहत कंपनी दो सिंक्रोनस कंडेंसर यूनिट का डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और इंस्टॉलेशन करेगी.
अडानी एंटरप्राइजेज: अडानी एंटरप्राइजेज के जॉइंट वेंचर अडानीकनेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने विशाखापत्तनम स्थित विजाग मेगा डेटा सेंटर पार्क लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. इस डील के बाद यह कंपनी अडानीकनेक्स का जॉइंट वेंचर बन गई है.
विप्रो: आईटी कंपनी विप्रो ने अंगन गुहा को अपने अमेरिका-2 स्ट्रैटेजिक मार्केट यूनिट का प्रेसिडेंट और CEO नियुक्त किया है. वह 8 दिसंबर 2026 से पद संभालेंगे. गुहा विप्रो के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनी पल्लिया को रिपोर्ट करेंगे और कंपनी की एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीम का हिस्सा होंगे.
टाटा स्टील: टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 3,699.59 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,183.09 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 16.2% की बढ़ोतरी हुई. सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11.5% बढ़कर 65,436.24 करोड़ रुपये रहा.
सीमेंस: सीमेंस का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में नेट प्रॉफिट 3.9% बढ़कर 504 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 485 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी का रेवेन्यू 17% बढ़कर 5,734 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 12.4% से घटकर 10.9% पर आ गया.
डिवीज लैबोरेटरीज: फार्मा कंपनी डिवीज लैबोरेटरीज ने दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 63.6% बढ़कर 1,127 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की समान तिमाही में यह 689 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 35.4% बढ़कर 3,676 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹20 लाख करोड़ का वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, चमक बिखेर सकते हैं ये 2 शेयर, एक के पास ₹20207 करोड़ के ऑर्डर
Closing Bell: बाजार में गिरावट, फिर भी निवेशकों की दिवाली चमकी; झोली में आए 2.60 लाख करोड़ रुपये
Muhurat Trading 2026: दिवाली पर शेयर बाजार ने दी निवेशकों को खुशखबरी, Sensex-Nifty की तेजी के साथ मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू
