थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, मई में WPI बढ़कर 9.68 फीसदी पहुंची; फूड आइटम हुए महंगे
मई 2026 में थोक महंगाई दर यानी WPI Inflation बढ़कर 9.68 फीसदी पर पहुंच गई, जो अप्रैल में 8.26 फीसदी थी. फ्यूल, इलेक्ट्रिसिटी, फूड आइटम और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट की कीमतों में तेजी इसकी मुख्य वजह रही. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा.
WPI Inflation: देश में महंगाई का दबाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. मई 2026 में होलसेल प्राइस इंडेक्स यानी WPI बेस्ड महंगाई दर बढ़कर 9.68 फीसदी पर पहुंच गई, जो अप्रैल में 8.26 फीसदी थी. कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, फ्यूल, इलेक्ट्रिसिटी, फूड आइटम और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट की कीमतों में तेजी से यह उछाल आया है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में ऑयल सप्लाई रुकने का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.
फ्यूल और इलेक्ट्रिसिटी की कीमतों में तेज उछाल
मई महीने में फ्यूल और इलेक्ट्रिसिटी की थोक महंगाई बढ़कर 30.33 फीसदी हो गई, जो अप्रैल में 24.89 फीसदी थी. कच्चे तेल की महंगाई दर भी 56.31 फीसदी से बढ़कर 61.51 फीसदी पर पहुंच गई. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता का सीधा असर भारत पर पड़ रहा है. यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी हाल के सप्ताहों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
फूड आईटम और मैन्युफैक्चिरिंग प्रोडक्ट भी हुए महंगे
फूड आईटम की महंगाई दर मई में बढ़कर 3.60 फीसदी रही, जबकि अप्रैल में यह 2.43 फीसदी थी. इसी तरह मैन्युफैक्चिरिंग की महंगाई भी 6.68 फीसदी से बढ़कर 7.48 फीसदी हो गई. ईंधन की लागत बढ़ने से ट्रांसपोर्ट और प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर फूड और अन्य कंज्यूमर आइटर की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें- $24 अरब की सौगात, तेल पर ढील और होर्मुज का रास्ता साफ! US-ईरान की 14 पॉइंट डील में क्या-क्या पका?
रिटेल महंगाई भी 16 महीने के हाई पर
थोक महंगाई के साथ- साथ खुदरा महंगाई यानी CPI बेस्ड महंगाई भी मई में बढ़कर 3.93 फीसदी पर पहुंच गई, जो पिछले 16 महीनों का हाई लेवल है. अप्रैल में यह 3.48 फीसदी थी. भारतीय रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक नीति तय करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई को ध्यान में रखता है. सरकार ने RBI को महंगाई 4 फीसदी के आसपास बनाए रखने का लक्ष्य दिया है.
Latest Stories
₹6867 सस्ती हुई चांदी, सोना ₹2500 लुढ़का, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर के ताजा रेट
Jio IPO से AI तक… मुकेश अंबानी AGM में कर सकते हैं ये 4 बड़े ऐलान, निवेशकों की टिकी नजर?
लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में ₹6660 की गिरावट; जानें- कितने पर आ गया भाव
