FII मेहरबान… 6 महीने में पैसा डबल! अब 3 दिन में 28% तक चढ़ा यह डिफेंस शेयर, इस सरकारी स्कीम से मिला बूस्ट
डिफेंस सेक्टर की कंपनी पारस डिफेंस के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. पिछले छह महीनों में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाला यह शेयर अब महज तीन कारोबारी सत्रों में 28% तक उछल चुका है. कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल, बढ़ता रक्षा उत्पादन और विदेशी निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी प्रमुख वजह मानी जा रही है.
Paras Defence And Space Technologies : डिफेंस सेक्टर की कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब 10% तक चढ़कर 1,439 रुपये तक पहुंच गया. इसके साथ ही तीन दिनों में शेयर करीब 28% उछल चुका है. पिछले छह महीनों में यह शेयर 122% से अधिक रिटर्न देकर निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है.
डिफेंस उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से बढ़ा भरोसा
पारस डिफेंस के शेयरों में तेजी की बड़ी वजह भारत के रक्षा उत्पादन में लगातार हो रही बढ़ोतरी है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में देश का डिफेंस प्रोडक्शन बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15.6% अधिक है. पिछले पांच वर्षों में रक्षा उत्पादन में 110% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे रक्षा क्षेत्र की कंपनियों को बड़े अवसर मिलने की उम्मीद बढ़ी है.
6 महीने में पैसा डबल
बीते 6 महीने में कंपनी के शेयर में 100 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. यानी निवेशकों के पैसे 6 महीने में डबल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: एग्री सेक्टर की इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, दमदार है ग्रोथ प्लान; जानिए कैसी है शेयरों की चाल
आत्मनिर्भर भारत अभियान का मिल रहा फायदा
केंद्र सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत घरेलू रक्षा निर्माण को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य रक्षा उपकरणों के आयात को कम कर देश में ही उत्पादन बढ़ाना है. इसी पॉलिसी का लाभ प्राइवेट कंपनियों को भी मिल रहा है. ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में प्राइवेट सेक्टर का रक्षा प्रोडक्शन बढ़कर 42,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
रक्षा निर्यात में भी दिखी मजबूत बढ़त
रक्षा उत्पादन में बढ़ोतरी का असर निर्यात पर भी दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इससे पारस डिफेंस जैसी कंपनियों की स्थिति मजबूत हुई हैं.
विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसा
बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद विदेशी निवेशकों ने पारस डिफेंस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. Trenlyne के अनुसार, कंपनी में FIIs की हिस्सेदारी 3.46% से बढ़कर 5.06% हो गई है. विदेशी निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि कंपनी आने वाले वक्त में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. हालांकि, सिर्फ विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी को देखकर निवेश संबंधित निर्णय नहीं लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: एक दिन में इस शेयर ने कराई ₹387 करोड़ की कमाई, 6 महीने में पैसा डबल, FII बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रेलवे कवच स्टॉक में करेक्शन, 2 दिन में 4 फीसदी टूटा, दे चुका है 110 फीसदी का रिटर्न; जानें वजह
NSE के IPO से प्रेशर में BSE के शेयर, रेवेन्यू, प्रॉफिट ग्रोथ और मार्केट शेयर पर दिखेगा असर?
इस शेयर ने मचाया गदर! कुवैत से मिला मेगा ऑर्डर; रेखा झुनझुनवाला को हुआ ₹457000000 का मुनाफा
